{"_id":"67db1ab563dc0910e704d135","slug":"swami-prasad-maurya-was-weighed-with-coins-raebareli-news-c-101-1-slp1006-129435-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सिक्कों से तौले गए स्वामी प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सिक्कों से तौले गए स्वामी प्रसाद मौर्य
Thu, 20 Mar 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य काे तराजू के पलड़े में बैठाकर सिक्के से तौलते पार्टी कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद
ऊंचाहार। संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा लेकर ऊंचाहार पहुंचे पूर्व मंत्री व जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य का पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्वागत किया। समर्थकों ने उनको तराजू के पलड़े पर बैठाकर सिक्कों से तौला।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई व अत्याचार चरम पर है। सरकारी संपत्तियां बेची जा रही हैं। साजिश के तहत मुद्दे उठाए जा रहे हैं। भाजपा अपनी नाकामी छिपाने के लिए हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद का रट लगा रही है।
ईसाई, मुस्लिम, बौद्ध, पादरी व सिक्ख कोई दूसरे नहीं, सभी अपने भाई हैं। उन्होंने कहा कि हम महापुरुषों के डाकिया हैं। हम उनकी तरह नहीं बन सकते, लेकिन उनका संदेश आम लोगों तक पहुंचा रहे हैं। (संवाद)