फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Supporters of the moment are giving agents

समर्थकों को पल-पल की जानकारी देते रहे एजेंट

Sun, 13 Dec 2015 11:57 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
चाहे शहर का मतगणना स्थल रहा हो या फिर देहात क्षेत्रों के मतगणना स्थल। एजेंट फोन से बात करते हुए नजर आए। बिना रोक-टोक समर्थकों को पल-पल की जानकारी देते रहे।
विज्ञापन


लापरवाही यही नहीं रही। बिना सुरक्षा के ही स्ट्रॉंग रूम से मतपेटियां निकालकर मतगणना स्थल तक पहुंचाई गई। जिले के 18 ब्लॉकों में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों को लेकर सुबह सात बजे से मतगणना शुरू कराई गई।
विज्ञापन


अफसरों का दावा था मतगणना स्थल के अंदर कोई एजेंट मोबाइल से बात नहीं कर पाएगा। लेकिन ऐसा नहीं दिखा। मतगणना स्थल राजकीय इंटर कॉलेज में एजेंट मोबाइल से बात करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पल-पल की जानकारी समर्थकों को देते रहे। गेट पर पुलिस तैनात रही, लेकिन एजेंटों की तलाशी नहीं ली। इससे एजेंट मोबाइल मतगणना स्थल के अंदर ले गए।

जैसे ही एक गांव की मतगणना समाप्त होती तो मोबाइल से प्रत्याशियों के आगे-पीछे की जानकारी देते रहे। यही हाल सतांव, ऊंचाहार, हरचंदपुर, जगतपुर समेत अन्य ब्लॉक क्षेत्रों के मतगणनास्थल का, जहां पर एजेंट मोबाइल से बात करते हुए देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed