फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Supply of text books is only 25 percent

पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति महज 25 फीसदी

Sat, 20 Jun 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Supply of text books is only 25 percent
रायबरेली। लॉकडाउन से ही जिले भर के स्कूल-कॉलेज बंद चल रहे हैं। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को कक्षोन्नति दे दी गई। नया सत्र भी शुरू हो गया लेकिन स्कूलों में पढ़ाई अब तक शुरू नहीं हो सकी है। ग्रीष्मावकाश के बाद पहली जुलाई से स्कूल खुलने को लेकर अभी कोई स्पष्ट निर्देश नहीं है फिर भी बेसिक शिक्षा विभाग योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति शुरू हो चुकी है लेकिन अभी तक महज 25 फीसदी किताबें ही मिल पाई हैं।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित 2700 से अधिक विद्यालयों में लगभग ढाई लाख बच्चे पढ़ते हैं। इन सभी को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, यूनिफार्म, जूते-मोजे व स्कूल बैग आदि दिए जाते हैं। जिले को लगभग 20 लाख पाठ्य पुस्तकों की जरूरत पड़ेगी जिसके लिए कई चरणों में किताबों की आपूर्ति भी हुई है। फिलहाल अभी तक तकरीबन पांच लाख किताबें जिले को मिल चुकी हैं। इन्हें ब्लॉक संसाधन केंद्रों और फिर वहां से विद्यालयों तक पहुंचाना है। इसके लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
विज्ञापन

विभागीय अफसरों का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा किताबों की आपूर्ति हो जाए तो उन्हें विद्यालयों तक भेजने का कार्यक्रम तय किया जाए ताकि किताबें बार-बार न भेजनी पड़ें। किताबों की शत-प्रतिशत आपूर्ति जिले को मिल सके, इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि स्कूल यूनिफार्म, पाठ्य पुस्तक वितरण जैसे कार्यों को समय से पूरा करने के लिए प्रयास चल रहे हैं। समूहों के माध्यम से ड्रेस सिलवाई जाएंगी। पाठ्य पुस्तकें भी विद्यालयों तक इसी माह के अंत तक पहुंचाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed