फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Supply disrupted in 200 villages after storm

Raebareli News: आंधी के बाद से 200 गांवों में आपूर्ति ठप

Sun, 31 May 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 31 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Supply disrupted in 200 villages after storm
रायबरेली। आंधी के बाद चरमराई बिजली अब तक पटरी पर नहीं लौटी है। कई गांव ऐसे हैं, जहां पर 17 दिन से बिजली नहीं पहुंची है। इससे ग्रामीणों को गर्मी और पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। 20 दिन में दो बार आई आंधी से पावर कॉर्पोरेशन को तगड़ा झटका लगा है। 2500 से ज्यादा बिजली खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति बहाल करने में कर्मियों को पसीना बहाना पड़ रहा है। गदागंज उपकेंद्र से जुड़े मेल्थुवा और तेलियानी गांव में 17 दिन से बिजली नहीं आई है।
विज्ञापन


13 मई को आंधी और बारिश आई थी। इससे करीब दो हजार बिजली के खंभे टूट गए। इससे कई दिनों तक गांवों की बिजली गुल रही। कड़ी मशक्कत के बाद गांवों की बिजली बहाल हो पाई। इसके बाद बृहस्पतिवार की रात फिर आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति गुल हो गई। इस बार ज्यादा क्षति तो नहीं हुई, लेकिन कहीं पर 24 घंटे, तो कहीं 48 घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन


उत्तरपारा, गदागंज, ऊंचाहार, कठगर, लालगंज, सरेनी, बछरवां, महराजगंज, जगतपुर, छतोह उपकेंद्र से जुड़े करीब 200 गांवों की बिजली अब तक बहाल नहीं हो पाई है। छतोह के उपभोक्ता रामनेवाज, अतुल कुमार, लालगंज के शिवचंद्र यादव, गदागंज के रामसिंह यादव ने बताया कि गांवों में कहीं पेड़ गिरने, तो कहीं तारों पर डाल गिरने से बिजली आपूर्ति गुल है। इससे ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई के संकट से जूझना पड़ रहा है। मुख्य अभियंता रविचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभावित गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed