{"_id":"681bb16a8e66ec23ae077d18","slug":"summer-camp-at-nift-for-outside-children-raebareli-news-c-101-1-slko1034-132651-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बाहरी बच्चों के लिए निफ्ट में समर कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बाहरी बच्चों के लिए निफ्ट में समर कैंप
Thu, 08 May 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 08 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) ने पहली बार समर कैंप लगाने का फैसला लिया है। इसमें बाहरी विद्यार्थियों को सीखने और हुनर हासिल करने का मौका मिलेगा। यानी कि कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी इस बार गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग कर सकेंगे। बच्चे अपनी पसंद का विकल्प चुनकर प्रशिक्षण ले सकेंगे।
समर कैंप में विजुअल आर्ट, मोबाइल फोटोग्राफी, डिजाइन एंड मॉडल की वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। निफ्ट परिसर में लगने वाला यह समर कैंप काफी खास और रचनात्मक होगा। इसीलिए इस समर कैंप का शीर्षक डिजाइन एंड डिस्कवर : क्रिएटिव समर कैंप तय किया गया है।
यह समर कैंप विद्यार्थियों के लिए एक अनोखा अवसर है, जिसके जरिए वे गर्मी की छुट्टियों का रचनात्मक, उपयोगी व प्रेरणादायक तरीके से उपयोग कर सकते हैं। निफ्ट के निदेशक एनएस बोरा ने बताया कि तीन अलग-अलग विषयों पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी। इनमें विजुअल आर्ट, डिजाइन एंड मॉडल क्रॉफ्टिंग और मोबाइल फोटोग्राफी एंड कैलीग्राफी शामिल हैं। तीनों कार्यशालाओं में चार दिन रोजाना छह घंटे प्रशिक्षण दिया जाएगा और शैक्षणिक गतिविधियां कराई जाएंगी, जबकि बीच में एक दिन होमवर्क के लिए निर्धारित रहेगा।
विज्ञापन
निफ्ट निदेशक के मुताबिक तीनों कार्यशालाओं में आयु वर्ग के हिसाब से दो ग्रुप बनेंगे। ग्रुप-ए में कक्षा छह से आठ तक के बच्चे शामिल होंगे, जबकि ग्रुप-बी में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा। समर कैंप में विद्यार्थियों को स्केचिंग, मॉडल निर्माण, कलर थ्योरी, लोगो डिजाइन, टाइपोग्राफी व फोटोग्राफी तकनीक, फोटो कोलाज, डिजिटल आर्ट और कैलीग्राफी जैसी रचनात्मक विधाओं में अनुभवी विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे।
कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। यह आयोजन जिले में पहला प्रयास है, जो विद्यार्थियों को रचनात्मकता, अन्वेषण और कल्पनाशीलता की दिशा में प्रेरित करेगा। विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं। सीखने और अभिव्यक्ति का लाभ ले सकते हैं।
तीनों कार्यशालाएं पांच-पांच दिन की, 19 तक पंजीकरण
समर कैंप कोआर्डीनेटर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर भार्गवी कुमार अय्यर ने बताया कि तीन प्रकार की कार्यशालाओं के लिए तिथियां तय हो गई हैं। पांच-पांच दिन की तीनों कार्यशालाएं होंगी, जिनमें प्रतिभाग करने के लिए 19 मई तक पंजीकरण कराए जा सकते हैं। विजुअल आर्ट वर्कशॉप 9 से 13 जून तक, डिजाइन एंड मॉडल क्रॉफ्टिंग वर्कशॉप 16 से 20 जून तक और मोबाइल फोटोग्राफी एंड कैलीग्राफी वर्कशॉप 23 से 27 जून तक आयोजित होगी। पांच दिवसीय वर्कशॉप में प्रतिभागियों को रोजाना सुबह 10 से 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। वैसे तो एक बैच 30 बच्चों का तय है, लेकिन बच्चों की संख्या अधिक होने पर बैच बढ़ाए जाएंगे।