{"_id":"5ef0e1848ebc3e432b5abc55","slug":"suicide-raibaraily-news-lko5272322118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी दफ्तर के गेट पर आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी दफ्तर के गेट पर आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास, अफरातफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। दारोगा के खिलाफ कार्रवाई और जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर भटक रहे युवक ने सोमवार को एसपी दफ्तर के गेट पर ही आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन इससे पहले युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाता वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़कर हाथ से माचिस छीन ली। बाद में उसे कोतवाली भेज दिया गया। आत्महत्या के प्रयास के आरोप में युवक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
सरेनी थाना क्षेत्र के उसरू गांव निवासी सर्वेश कुमार का आरोप है कि गांव में भूमिधरी जमीन पर उसका मकान बना है। गांव के कुछ लोग जबरन उसकी भूमि पर जबरन नाला बनवा रहे हैं। मई में ही शिकायत एसडीएम लालगंज से की थी। एसडीएम ने काम रोकने का आदेश दिया था, लेकिन काम को नहीं रोका गया। बीती 30 मई को उसके दरवाजे पर जान से मारने की धमकी दी गई। थाने में शिकायत की, लेकिन दारोगा की मिलीभगत से उसे न्याय नहीं दिया गया।
सोमवार को न्याय की आस में युवक एसपी कार्यालय पहुंचा, लेकिन अधिकारियों के न मिलने से उसका गुस्सा भड़क गया। उसने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। इससे हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़कर माचिस छीन ली और कोतवाली भेज दिया। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि आत्महत्या का प्रयास करना अपराध है, इसलिए सर्वेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसके हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
युवक के आत्महत्या के प्रयास के बाद सोमवार की शाम एसडीएम लालगंज, सीओ लालगंज लेखपाल व अन्य कर्मचारियों को लेकर उसरू गांव पहुंचे। प्रभारी थानाध्यक्ष बृजपाल सिंह भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। थानेदार ने बताया कि मनरेगा से ग्राम पंचायत की ओर से पक्की सड़क के किनारे नाली का निर्माण कराया जा रहा है। पहले भी एसडीएम के आदेश पर विवादित स्थल पर नाप हुई थी। सोमवार को भी नाप कराई गई है। नाली सही बन रही है। इसमें किसी भी स्तर पर भूमिधरी जमीन पर निर्माण नहीं कराया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय का कहना है कि सर्वेश की शिकायत की जांच सीओ को सौंपी गई है। उसने आत्मदाह का प्रयास किया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसडीएम लालगंज मामले की जांच करके विवाद का निस्तारण कराएंगे। ग्राम पंचायत की ओर से नाली का निर्माण कराया जा रहा है।