फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Student drop board exam

तीसरे दिन 991 परीक्षार्थियों ने छोड़ दिया एग्जाम

Sat, 26 Mar 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Student drop board exam
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में तीसरे दिन भी परीक्षार्थियों की संख्या कम रही।
विज्ञापन

पहली पाली में भले ही 100 परीक्षा केंद्रों में इम्तिहान होने के कारण सचल दलों ने फर्राटा भरा हो, लेकिन दूसरी पाली में महज 28 केंद्रों में परीक्षा होने के कारण ज्यादातर सचल दस्ते आराम करते रहे। शनिवार को दोनों पालियों में 991 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 103 केंद्र बने हैं, जहां 65 हजार से अधिक परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। तीसरे दिन पहली पाली में हाईस्कूल की गृह विज्ञान, इंटर की उर्दू समेत अन्य भाषाओं, दूसरी पाली में इंटर की लेखाशास्त्र, बहीखाता तथा लेखा शास्त्र की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

पहली पाली में 10478 परीक्षार्थियों को इम्तिहान देना था, जिनमें से 9499 परीक्षार्थी उपस्थित और 979 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में महज 239 परीक्षार्थियों को परीक्षा देना था, लेकिन इनमें से 227 परीक्षार्थी उपस्थिति रहे तो 12 परीक्षार्थियों ने उपस्थिति नहीं दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के मद्देनजर जीजीआईसी परिसर में ऑनलाइन मॉनीटरिंग सेल (कंट्रोल रूम) बनाया गया है, जहां से सभी केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी हो रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा का कहना है कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से चल रही हैं।
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक लाल बहादुर शास्त्री शहीद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार दीक्षित ने बताया कि पहली पाली में 65 बच्चों में 63 बच्चे उपस्थित रहे।
भगवती इंटर कॉलेज, मुरारमऊ के प्रधानाचार्य ओपी त्रिपाठी ने बताया कि 72 में 65, जनता विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अवध प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि नौ में सात, नर्वदेश्वर इंटर कॉलेज दुधवन के प्रधानाचार्य रामप्रकाश ने बताया कि 63 में 58, रामबाग इंटर कॉलेज के परीक्षा प्रभारी अमरीश कुमार ने बताया कि 86 में 75, गायत्री इंटर कॉलेज, लालपुर के परीक्षा प्रभारी अतुल कुमार बाजपेयी ने बताया कि 111 में 109 बच्चों ने परीक्षा दी।
महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक जीआईसी हलोर के प्रधानाचार्य बृजेश तिवारी ने बताया कि गृह विज्ञान में 187 में से 183 परीक्षार्थी आए, जबकि उर्दू में दोनों परीक्षार्थी उपस्थित रहे। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू के प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने बताया कि गृह विज्ञान में 55 में से 52 ने परीक्षा दी।
लेखाशास्त्र में सभी छह परीक्षार्थी उपस्थित रहे। राजा चंद्रचूड़ सिंह इंटर कॉलेज, जीजीआईसी महराजगंज में भी परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई।
संस्कृत बोर्ड की परीक्षा शुरू, पहले दिन 302 अनुपस्थित
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाएं शनिवार को शुरू हो गई। ये परीक्षाएं 21 अप्रैल तक दो पालियों में कराई जाएंगी। जिले में बनाए गए चार केंद्रों में 837 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। पहले दिन दोनों पालियों में 302 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
पहली पाली में प्रथमा के 21 में से 15 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। पूर्व मध्यमा प्रथम में 128 उपस्थित और 105 अनुपस्थित रहे। पूर्व मध्यमा द्वितीय में 203 में से 124 उपस्थित रहे।
दूसरी पाली में पूर्व मध्यमा प्रथम में 230 में 161 और पूर्व मध्यमा द्वितीय में 149 में से 106 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि संस्कृत शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। सभी केंद्रों पर व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है। सचल दलों ने भी परीक्षा केंद्रों मेें छापामारी की।
बेसिक में परीक्षाएं खत्म, 31 मार्च को परीक्षाफल
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में 22 मार्च को शुरू हुई वार्षिक परीक्षाएं शनिवार को समाप्त हो गईं। अंतिम दिन पहली पाली में कक्षा तीन से पांच तक में कार्यानुभव-नैतिक शिक्षा की परीक्षा कराई गई, जबकि कक्षा छह से आठ तक में विज्ञान, दूसरी पाली में पर्यावरण विषय की परीक्षा हुई।

पर्यावरण के प्रश्नपत्र में कुछ सवालों ने बच्चों को काफी परेशान किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वार्षिक परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग कराई गई। मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है। परीक्षाफल का वितरण 31 मार्च को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed