फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Student dies due to a speeding truck collision

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत

Fri, 18 Aug 2017 11:15 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 18 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Student dies due to a speeding truck collision
लालगंज में छात्र की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर स्थित दोसड़का बाजार के निकट शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया जिससे छात्र की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक व ड्राइवर को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


नरेंद्रपुर मजरे मैदेमऊ गांव निवासी तुषार सिंह (16) पुत्र ब्रजबहादुर सिंह कस्बे में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। वह शुक्रवार को विद्यालय पढ़ने आया था। विद्यालय में छुट्टी होने के बाद वह बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली अपनी चचेरी बहन निशा सिंह के साथ घर जा रहा था।
विज्ञापन


दोनों अलग-अलग साइकिल से थे। तुषार जैसे ही दोसड़का बाजार के निकट अपने गांव जाने वाले रास्ते की ओर मुड़ने लगा तभी लालगंज से फतेहपुर की ओर जा रहे ट्रक संख्या जीजे 18 एक्स 9571 ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ड्राइवर व ट्रक को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed