फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Story of gang of miscreants Wanting to become a mafia don of Hyderabad killed the gangster

बदमाशों के गैंग की कहानी : हैदराबाद का माफिया डॉन बनने की चाहत में सरगना को साथियों संग मिलकर मार डाला, पुलिस से भागे, रास्ते में दोस्तों ने उसे ही मौत के घाट उतारा

Fri, 03 Sep 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Story of gang of miscreants Wanting to become a mafia don of Hyderabad killed the gangster
आरोपी जगदीश तल्ला। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। करीब छह माह पहले ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में हुई हत्या के मामले की गुत्थी अब जाकर सुलझ पाई है। जिस युवक का कत्ल किया गया था, वह हैदराबाद का माफिया डान बनने का सपना पाल रखा था।
विज्ञापन

इससे पहले कि उसका यह ख्वाब पूरा हो, उसके दो साथियों ने ही पिस्टल से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। हैदराबाद की सनथ नगर की थाना पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पूछताछ में दोनों ने युवक की हत्या किए जाने की बात कबूली है।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में 26 फरवरी को एक 32 साल के युवक शव मिला था। उस समय शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शिनाख्त कराने के लिए ऊंचाहार कोतवाल विनोद सिंह ने उसकी फोटो पड़ोसी जनपदों के अलावा अन्य प्रांतों की पुलिस के पास भेजीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो के जरिए तीन अगस्त को शव की शिनाख्त लईक अहमद के रूप में हुई, जो हैदराबाद के सैबराबाद जिले के सनथ नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। ऊंचाहार कोतवाल के मुताबिक मृतक एक शातिर अपराधी था। उसने 25 जनवरी को अपने दो साथियों शमीर और जगदीश तल्ला संग मिलकर हैदराबाद के माफिया डॉन फिरोज काला की हत्या कर दी थी। फिरोज काला की हत्या के बाद लईक अहमद हैदराबाद का नया माफिया डॉन बनने की बात कह रहा था। लेकिन समीर व जगदीश तल्ला को यह बात मन ही मन अखर रही थी।
इस बीच पुलिस से बचने के लिए तीनों हैदराबाद से भागकर लखनऊ पहुंचे। यहां कुछ दिन रुकने के बाद तीनों प्रतापगढ़ होकर वापस हैदराबाद जा रहे थे। प्रतापगढ़ में खाना खाने के लिए तीनों एक ढाबे पर रुके। इसी दौरान शमीर और जगदीश ने पिस्टल से लईक की कनपटी पर सटाकर फायर कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। लईक की हत्या के बाद दोनों ने उसका शव ऊंचाहार क्षेत्र में फेंक दिया और भाग निकले।
उधर, तीन अगस्त को हैदराबाद की सनथ नगर पुलिस ने समीर और जगदीश तल्ला को हैदराबाद के माफिया डॉन रहे फिरोज काला की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया। सनथ नगर पुलिस की पूछताछ में दोनों ने लईक अहमद की हत्या करने की बात भी कुबूली। सनथ नगर पुलिस ने जिले में ऊंचाहार पुलिस से संपर्क कर फोटो के जरिए ऊंचाहार में मिले शव की शिनाख्त लईक के रूप में की।
खुलेंगे और राज, आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी
लईक अहमद हत्याकांड से जुड़े अन्य राज जल्द सामने आएंगे। इसके लिए ऊंचाहार पुलिस दोनों आरोपियों समीर और जगदीश तल्ला को हैदराबाद से रिमांड पर लाने की तैयारी कर रही है। रिमांड के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र जमा कर दिया गया है।
लखनऊ के आशियाना में किराए का कमरा लेकर रहते थे शातिर
हैदराबाद में 25 जनवरी को माफिया डॉन फिरोज काला की हत्या करने के बाद तीनों शातिर हैदराबाद से भागकर लखनऊ के आशियाना स्थित एलडीए कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगे। इस दौरान सारा पैसा खर्च हो गया। तीनों ने काली स्कार्पियो से प्रयागराज से होकर मध्य प्रदेश और फिर हैदराबाद जाने की योजना बनाई। योजना के तहत तीनों प्रतापगढ़ जिले के कुंडा स्थित एक ढाबे पर पहुंचे। खाना खाया और शराब पी। इसी दौरान समीर व जगदीश ने लईक की हत्या कर दी और शव को ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में अरखा के पास फेंक दिया। इसके बाद दोनों एसयूवी से हैदराबाद पहुंचे।
साथियों को सताने लगा था अपनी हत्या का डर
माफिया डॉन फिरोज काला की हत्या के बाद लईक का हैदराबाद में दबदबा बढ़ गया था। सभी जानने लगे थे कि लईक ने ही साथियों संग मिलकर माफिया डॉन की हत्या की थी। लोग दहशत में आ गए थे। वह खुद को डॉन कहने लगा था। उसके साथियों को शक होने लगा कि कहीं लईक हम लोगों को भी न मार दे, इसलिए उसी की हत्या कर दी। ऊंचाहार कोतवाल ने बताया कि इन सभी का हैदराबाद में एक गैंग है, जो गुंडा वसूली, हत्या आदि की वारदातों को अंजाम देता है।

करीब छह माह पूर्व युवक की हत्या के मामले का राजफाश हुआ है। ऊंचाहार में मिला शव लईक अहमद का था। तफ्तीश में पता चला है कि लईक हैदराबाद का शातिर अपराधी था। वह हैदराबाद के माफिया डॉन की हत्या कर खुद उसकी कुर्सी पर बैठने का ख्वाब देख रहा था। हैदराबाद के माफिया डॉन फिरोज काला की हत्या के बाद उसके दोस्तों ने लईक को भी ठिकाने लगा दिया। ऊंचाहार कोतवाली में भी हत्या का केस दर्ज किया गया है। इसलिए दोनों आरोपियों को हैदराबाद से रिमांड पर लाकर यहां पूछताछ की जाएगी।
विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed