फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Store Fire, 20 million loss

दुकान में लगी आग, 20 लाख का नुकसान

Sat, 11 Jul 2015 11:24 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के मऊ बाजार में शुक्रवार को शॉर्टसर्किट से रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लग गई। इससे 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


 लोगों के प्रयास से जब तक आग बुझाई जाती, तब तक पूरा सामान जल गया। क्षेत्रवासियों की सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। इससे व्यापारी और क्षेत्रीय लोगों में गहरी नाराजगी है।

मऊ गांव निवासी राधेश्याम तिवारी मऊ बाजार में रेडीमेड कपड़े की दुकान खोले हैं। शुक्रवार को वह लखनऊ दुकान का सामान खरीदने गए थे। देर शाम वापस लौटा और सीधे घर चला गया।
विज्ञापन


रात में दुकान से धुआं निकलने की सूचना आसपास के ग्रामीणों ने दुकानदार को दी। सूचना पर दुकान का शटर खोला गया तो उसके अंदर रखे कपड़े सुलग रहे थे। रेडीमेड पैंट, शर्ट, जींस, साड़ी सबकुछ जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। पीड़ित ने बताया कि आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान     हुआ है। आशंका है कि दुकान के अंदर रखे इनवर्टर में शॉर्टसर्किट होने से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed