फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   stop the illegal drug trade

Raebareli News: नशीली दवाओं के अवैध कारोबार को रोकें

Thu, 25 Sep 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 25 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
stop the illegal drug trade
रायबरेली। जिले में नशीली दवाओं की बिक्री, अवैध शराब निर्माण और अवैध रूप से अफीम की खेती करने वालों पर रोकथाम के लिए बुधवार को बचत भवन में एनकार्ड की बैठक हुई। इसमें अब तक की गई कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


डीएम हर्षिता माथुर ने कहा कि जिन स्थानों पर अवैध रूप से अफीम की खेती मिले, वहां तत्काल कार्रवाई की जाए। नशीली दवाओं के अवैध व्यापार में लिप्त मेडिकल स्टोरों के संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाते हुए विद्यार्थियों एवं युवाओं को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन


बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक जिले में चार मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण करने वालों पर लगातार प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने निर्देश दिया कि नशीले पेय पदार्थ और ड्रग्स की ऑनलाइन खरीद-फरोख्त पर भी विशेष निगरानी रखी जाए। बैठक में एसीएमओ डॉ. अरविंद, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed