{"_id":"688fb645a8406748550d8975","slug":"stemi-care-saves-an-elderly-persons-life-raebareli-news-c-101-1-slp1006-138411-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: स्टेमी केयर से बची बुजुर्ग की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: स्टेमी केयर से बची बुजुर्ग की जान
Mon, 04 Aug 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। हॉर्ट अटैक के बाद रविवार को बुजुर्ग मरीज की जान को बचाने में जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने सफलता हासिल की। स्टेमी केयर से महिला की ईसीजी व अन्य जांच रिपोर्ट एसजीपीजीआई लखनऊ के चिकित्सकों को भेजी। इसके बाद चिकित्सीय सलाह मिलते ही इंजेक्शन लगाया गया।
ऊंचाहार के पट्टी गांव निवासी सेमईराम (90) को रविवार दोपहर जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। हॉर्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. सलीम की टीम ने बुजुर्ग का इलाज शुरू किया। जांच में पुष्टि के बाद एसजीपीजीआई के चिकित्सकों की सलाह पर बुजुर्ग को खून का थक्का रोकने में सहायक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद बुजुर्ग की जान बच गई।
हॉर्ट रोग विशेषज्ञ ने बताया कि अब मरीज खतरे से बाहर है। जरूरत पर उसे इलाज के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा जाएगा। सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक चार मरीजों की जान बचाई गई है।