फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Statue broken people sitting on dharna

मूर्ति तोड़ी, धरने पर बैठे लोग, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Tue, 14 Sep 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Statue broken people sitting on dharna
नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के कसेहटी गांव में सोमवार की रात धार्मिक स्थल में रखी गई एक मूर्ति तोड़ दी गई। इससे ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। सभी धार्मिक स्थल के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग की। पुलिस दावा कर रही थी कि मूर्ति गिरने से टूटी। उसे किसी ने तोड़ा नहीं है। इससे लोग पुलिस के खिलाफ और खफा थे। सीओ सदर ने पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। अज्ञात में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कसेहटी गांव में एक पुराना धार्मिक स्थल है। लोगों का आरोप है कि कुछ लोगों ने वहां पहुंच कर मूर्ति तोड़ दी। मंगलवार सुबह पुजारी समेत अन्य लोग पूजा करने पहुंचे तो मूर्ति टूटी मिली। जिस पर लोग भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए लोग धरने पर बैठ गए। जानकारी पर भाजपा नेता अनीता श्रीवास्तव भी पहुंचीं। लोगों ने एक घंटे तक खूब हंगामा और प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि मिल एरिया थानेदार की लापरवाही से ऐसी घटना हुई।
जानकारी पर थानेदार आशुतोष त्रिपाठी पहुंचे और लोगों से बात की, लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश कम नहीं हुआ। सीओ सदर महिपाल पाठक ने पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। सीओ ने बताया कि केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
कार्रवाई के बजाय पैसे देते रहे थानेदार
ग्रामीणों में इस बात को लेकर सबसे ज्यादा नाराजगी थी कि मूर्ति तोड़ने के मामले में कार्रवाई के बजाय थानेदार यह कहते रहे कि पैसे ले लीजिए दूसरी मूर्ति खरीदकर रख दीजिए। इस पर भाजपाइयों और ग्रामीणों ने आक्रोश जताया।

ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस मामला दबाने की कोशिश कर रही थी। मूर्ति तोड़ने वालों को पकड़कर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो थानेदार के खिलाफ धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed