फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   sports

Raebareli News: नेहरू हाउस ने जीती खेलकूद की चैंपियनशिप

Sun, 11 Dec 2022 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
sports
हरचंदपुर (रायबरेली)। दयावती मोदी पब्लिक स्कूल गंगागंज में शनिवार को वार्षिक सांस्कृतिक एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई गई। खेलकूद में नेहरू हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, जबकि सुभाष हाउस को उप विजेता की ट्रॉफी मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत समूह नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें सभी बच्चों ने एक साथ नृत्य किया।
विज्ञापन

खेलकूद के अंतर्गत एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं के साथ ही रंगोली प्रतियोगिता भी कराई गई। इनमें सबसे ज्यादा मेडल बटोरने वाला नेहरू हाउस चैंपियन बनाया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल से नवाजा गया।
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं में अर्चिता पांडेय, प्रांजल श्रीवास्तव, प्रशस्ति श्रीवास्तव, शिवांग पांडेय को सम्मानित किया गया। समूह नृत्य में श्रुति श्रीवास्तव, कर्पूरिका खन्ना, हर्षिता शर्मा, अदिति सक्सेना, माही गुप्ता ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए कोरोना काल के हालातों को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक अदिति सिंह ने चैंपियनशिप की शील्ड और उप विजेता की ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर आभा मोदी, अमरजीत सिद्धू, प्रेरणा श्रीवास्तव, ममता भार्गव, आरती, तनवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिक गतिविधियों के बारे में जाना
हरचंदपुर (रायबरेली)। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर चयनित 50 छात्र-छात्राओं का दल शनिवार को एक्स्पोजर विजिट पर लखनऊ गया, जिन्होंने आंचलिक विज्ञान केंद्र का भ्रमण कर वैज्ञानिक गतिविधियों, उपकरणों के बारे में जाना।

खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार मौर्या की अगुवाई में गए इस दल के बच्चों ने विज्ञान पार्क और वानस्पतिक उद्यान का भी भ्रमण किया। इस मौके पर डॉ. बृजकिशोर, सत्यम भदोरिया, मुक्ति गुप्ता, मो. सऊद सिद्दीकी, धनंजय प्रताप सिंह, जगलाल, सूर्यप्रकाश गौतम, अजय प्रताप विक्रम, अंशुमाला मिश्रा, एहतेशाम फातिमा, रोजी अहमद, शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed