{"_id":"601c1a858ebc3e27e7660dd6","slug":"sports-raibaraily-news-lko563176890","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज पांडेय और वैभव पांडेय के शतक, आरडीसीए यलो व आरडीसीए व्हाइट टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज पांडेय और वैभव पांडेय के शतक, आरडीसीए यलो व आरडीसीए व्हाइट टीम जीती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। रायबरेली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (आरडीसीए) की ओर से आयोजित अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी जिला क्रिकेट लीग में आठवें दिन गुरुवार को दो मैच खेले गए, जिनमें आरडीसीए यलो और आरडीसीए व्हाइट टीम ने जीत दर्ज की। राज पांडेय और वैभव पांडेय ने उत्कृष्ट बल्लेबाजी का परिचय देते हुए शतकीय पारी खेली।
पहला मैच आरडीसीए यलो और आरडीसीए रेड के बीच एफजीआईईटी ग्राउंड पर खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेड टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाएं। जवाब में उतरी यलो टीम ने महज 24 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में यलो टीम ने रेड टीम को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
दूसरा मैच आरडीसीए व्हाइट और आरडीसीए ग्रीन के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन टीम ने वैभव पांडेय की शानदार शतकीय (113 रन) पारी की बदौलत निर्धारित ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए। व्हाइट टीम ने निर्धारित लक्ष्य महज 30 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मैच में व्हाइट टीम ने ग्रीन टीम को आठ विकेट से पराजित किया।