फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Spending one and a half billion, pipes were torn in testing

सवा अरब खर्च, टेस्टिंग में ही फट गईं पाइप लाइनें

Thu, 03 Dec 2020 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Spending one and a half billion, pipes were torn in testing
रायबरेली में बुधवार को राना नगर में जलनिगम की ओर से बिछाई गई पाइप लाइन फटने से इस तरह बाहर निकल रहा - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। शहर की ढाई लाख आबादी को पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए शुरू की गई अमृत योजना टेस्टिंग में ही धड़ाम हो गई है। कई मोहल्लों में पाइप लाइनें फट गईं। इससे पानी सड़कों पर भर गया और लोगों को पेयजल के संकट से जूझना पड़ा। नागरिकों को घर से निकलना दुश्वार है, लेकिन यह देखने वाला कोई नहीं है। 12 जोन अभी तक नगर पालिका को हैंडओवर नहीं किए जा सके हैं। योजना में घटिया सामग्री के प्रयोग किए जाने से कार्यदायी संस्था जलनिगम सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका के 34 वार्डों में पुरानी पाइप लाइन जर्जर होने के कारण पेयजल आपूर्ति सुचारुरूप से नहीं हो पा रही थी। इस पर अमृत योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में 117 करोड़ की नई पाइप लाइनें शहर में बिछाई गईं हैं। पाइप लाइनों का नवीनीकरण के साथ ही पेयजल आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल और पानी की टंकियां भी बनवाई गई। नई पाइप लाइन से लोगों को आस बंधी थी कि पेयजल की समस्या दूर होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कार्यदायी संस्था जलनिगम ने शहर को 20 जोन में बांटकर नई पाइप लाइन बिछाई थी। इसमें से आठ जोन में टेस्टिंग का कार्य पूरा होने पर इन्हें नगर पालिका को हैंडओवर कर दिया।
विज्ञापन

बाकी 12 जोन अभी तक पालिका को हैंडओवर नहीं किए गए। इन जोन में टेस्टिंग का कार्य शुरू कराया गया है। टेस्टिंग में ही योजना फेल हो गई। वजह एक महीने के अंदर ही 60 से अधिक स्थान पर पाइप लाइनें फट गईं। राना नगर, इंदिरा नगर, निराला नगर आदि मोहल्लों में पानी सड़कों पर भरा है। इससे नागरिकों को न सिर्फ पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है अपितु आने-जाने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राना नगर के रहने वाले चंद्रकांत मिश्रा कहते हैं कि नई पाइप लाइनें जगह-जगह से फट गईं हैं। पानी सड़कों पर भरा है। पेयजल का संकट है। आने-जाने में दिक्कत हो रही है, लेकिन कोई देखने वाला नहीं। रिचा व सरला वर्मा कहती हैं कि घर के सामने पानी भरने से दिक्कत होती है। कई बार लाग फिसलकर गिर चुके हैं। जलनिगम के जेई को यह समस्या नहीं दिख रही है। बाबू पाठक कहते हैं कि समस्या दूर नहीं हुई तो डीएम से मामले की शिकायत की जाएगी।
राना नगर, निराला नगर व इंदिरा नगर आदि में जलनिगम टेस्टिंग का कार्य करा रहा है। पाइप लाइनें फटने से पानी सड़क पर भरने की शिकायतें हर दिन आ रही हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें राना नगर से आ रही हैं। शिकायत मिलने पर कार्यदायी संस्था जलनिगम के जेई को इस बारे में अवगत कराया गया है।- धीरज कुमार, अवर अभियंता, जलकल
अमृत योजना के तहत नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य जलनिगम करा रहा है। नगर पालिका को अभी तक आठ जोन हैंडओवर किए गए हैं। जलनिगम के कराए गए कार्यों को परखने के बाद ही अन्य जोन को हैंडओवर में लिया जाएगा। राना नगर, निराला नगर व इंदिरा नगर आदि में पाइप लाइन फटने की शिकायतें मिलीं थीं, जिससे जलनिगम को अवगत करा दिया गया है। - बालमुकुंद मिश्रा, ईओ, नगर पालिका

रायबरेली शहर में जलनिगम की ओर से अमृत योजना के तहत नई पाइप लाइन बिछाई गई है। टेस्टिंग का कार्य कराया जा रहा है। राना नगर में पाइप लाइन फटने से पानी सड़क पर भरने की शिकायत मिली है। दो दिन में उसे ठीक करा दिया जाएगा। यदि जेई आशीष बिरला कार्य के प्रति ढिलाई बरत रहे हैं तो इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।- जीसी श्रीवास्तव, एक्सईएन, जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed