{"_id":"58655c544f1c1b425ceec2db","slug":"speeding-pick-up-the-young-man-trampled","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को रौंदा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार पिकअप ने एक युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक चक्की में आटा पीसने का कार्य करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उधर, परशदेपुर क्षेत्र में भी एसयूवी की टक्कर से एक बुजुर्ग घायल हो गये। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मूडू का पुरवा मजरे अतरेहटा गांव निवासी शाह मोहम्मद (38) आटा चक्की में काम करता था। गुरुवार सुबह साइकिल से चक्की से घर जा रहा था। बावन बुजुर्ग बल्ला गांव के निकट सामने से आ रही पिकअप ने उसे रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल शाह मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल आरके मिश्रा का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, परशदेपुर चौकी क्षेत्र में एसयूवी की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये। गोपालपुर गांव निवासी रतीपाल चाय पीने के कुल्हड़ बेचने का काम करते हैं। दोपहर में परशदेपुर से साइकिल से लौटते समय मटियारा चौराहे के पास तेज रफ्तार एसयूवी उनकी साइकिल में टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खाई घुस गई।
गंभीर रूप से घायल रतीपाल को सीएचसी डीह ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले कर चालक को हिरासत में ले लिया है।