{"_id":"67f42478a721bc1dd90960e3","slug":"special-train-will-run-between-mumbai-and-varanasi-raebareli-news-c-101-1-slko1034-130577-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मुंबई और वाराणसी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मुंबई और वाराणसी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
Tue, 08 Apr 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ते यात्री।
- फोटो : संवाद
रायबरेली। जिले के उन यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, जो गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए कहीं जाने की योजना बना रहे हैं। ऐसे यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें भी चलाने की तैयारी की है। पहले ही दो स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा कर दी थी। अब मुंबई सेंट्रल और वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन रायबरेली जिले से होकर गुजरेगी। रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है, जो अप्रैल, मई और जून महीने में हर सप्ताह चलेगी।
मुंबई सेंट्रल से यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार यानी 9, 16, 23, 30 अप्रैल, 7, 14, 21, 28 मई और 4, 11, 18, 25 जून को रात 10:50 बजे प्रस्थान करेगी। शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। रायबरेली स्टेशन पर सुबह 5:50 बजे आएगी और पांच मिनट रुकेगी। वाराणसी से यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार यानी 11, 18, 25 अप्रैल, 2, 9, 16, 23, 30 मई, 6, 13, 20, 27 जून को दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी और रविवार को सुबह 4:20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। रायबरेली में शाम 6:40 बजे आएगी और पांच मिनट रुकेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि रास्ते में इस स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड़, सूरत, वड़ोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपरु, अछनेरा, आगरा, टूंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोगांव, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर, लखनऊ, अमेठी, प्रतापगढ़, जंघई और भदोही में भी रहेगा। स्पेशल ट्रेन में 17 वातानुकूलित कोच रहेंगे, जिससे गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को सफर के दौरान कोई दिक्कत नहीं आएगी और आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
कटरा और नई दिल्ली के लिए भी चलेंगी स्पेशल
रायबरेली। रेलवे ने जिन दो स्पेशल ट्रेनों को पहले चलाने का ऐलान करते हुए शेड्यूल जारी किया था, उनमें एक ट्रेन कटरा और वाराणसी के बीच दौड़ेगी तो दूसरी ट्रेन नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चलाई जाएगी। इन ट्रेनों का संचालन 10 से 15 अप्रैल तक होगा। इससे जिले के यात्रियों को पूरा लाभ मिल सकेगा। इन ट्रेनों का स्टॉपेज रायबरेली में रहेगा।
नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन सुबह 4:55 बजे आएगी, जबकि वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली यही ट्रेन रात 9:58 बजे पहुंचेगी। वाराणसी वाराणसी से कटरा जाने वाली ट्रेन शाम 5:08 बजे आएगी, वहीं कटरा से वाराणसी जाने वाली यही ट्रेन रात 8:10 बजे पहुंचेगी। ये ट्रेनें रायबरेली में महज दो मिनट रुकेंगी।