फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SP has gone astray, decision was taken on the voice of conscience: Manoj Pandey

भटक गई है सपा, अंतरात्मा की आवाज पर लिया निर्णय : मनोज पांडेय

Fri, 27 Jun 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 27 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
SP has gone astray, decision was taken on the voice of conscience: Manoj Pandey
रायबरेली। 30 साल तक समाजवादी पार्टी की अग्रिम पंक्ति का हिस्सा रहे ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय को सपा से निष्कासित कर दिया गया था। पार्टी ने उन पर राज्यसभा के चुनाव में क्राॅस वोटिंग का आरोप लगाया था। इस पूरे मामले में विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि उन्होंने जो भी किया अपनी अंतरात्मा की आवाज पर किया। सपा विचारधारा से भटक गई है और उसमें उन्हें उस पार्टी में घुटन होती थी।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि आवश्यकता वस्तु की जननी होती है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि 30 वर्ष का लंबा सफर सपा के साथ रहा है। हमने सपा को ताकत देने का काम किया। दर्द भी सहन किए। एक विचारधारा लेकर हम आगे बढ़े, इसमें सबका का सम्मान, सबका आदर रहा। उसी पर हम आगे बढ़ते चले गए। जहां अन्याय और अत्याचार दिखा वहां खुलकर विरोध किया। कभी समझौतावादी राजनीति नहीं की। हर समाज के व्यक्ति को आगे लाने के लिए काम किया। तमाम बार जेल भी जाना पड़ा। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने उन्हेंं स्नेह दिया।
विज्ञापन


जब कोई राजनीतिक दल विचारधारा से अलग हो जाए तो दिक्कत होती है। उन्होंने अपरोक्ष रूप से सपा के पूर्व महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कैसे हो सकता है कि एक व्यक्ति जो चंद दिनों के लिए सपा में आया और उसने श्रीराम के लिए अशोभनीय टिप्पणी करनी शुरू की दी। यही नहीं माता सीता, दुर्गा मां और गंगा मां पर भी टिप्पणी की। ये मुझे कतई गंवारा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि एक गांव में 100 लोगों के घर हो और पांच लोग पूड़ी खीर खाएं और 95 लोग भूखे मरे। यह कहां का समाजवाद है। समाजवाद तो तब है कि सभी सौ घरों का विकास करें। सपा की विचारधारा सभी को सामान लेकर चलने की थी लेकिन जाति विशेष के नाम पर जो हो रहा है, वह सही नहीं है।


ऊंचाहार के लिए काम करता रहूंगा
विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने उप चुनाव और विधायक पद से इस्तीफे की अटकलों पर भी विराम लगा दिया है। उनका कहना है कि वह ऊंचाहार की जनता के लिए काम करते रहेंगे। जो काम छूट गए हैं वह होंगे। वह कभी पद के लिए राजनीति नहीं करते है। कई बार मौके आए, लेकिन उन्होंने पद को ठुकरा दिया। अभी लक्ष्य केवल ऊंचाहार का विकास करना और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed