{"_id":"5725367536660a98a1cbd3a5bc6c1620","slug":"sonia-gandhi-will-be-11-two-day-visit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय दौरे पर 11 को आएंगी सोनिया गांधी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय दौरे पर 11 को आएंगी सोनिया गांधी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र का दो दिवसीय दौरा तय हो गया है। वे 11 और 12 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगी।
उनके आगमन को लेकर मंगलवार को सांसद के प्रतिनिधि केएल शर्मा और एसपीजी यहां पहुंच गई। प्रतिनिधि केएल शर्मा ने बताया कि 11 फरवरी को जिले में कहीं भी क्षेत्र का औचक भ्रमण करेंगी।
वे एक बजे भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। दो बजे से तीन बजे तक जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कमेटी और न्याय पंचायत स्तर के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी।
अपराह्न 3:30 बजे से 3:45 बजे तक नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात करेंगी। 3:45 बजे से 4:15 बजे तक पीसीसी सदस्यों के साथ बैठक करेंगी।
उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक क्षेत्र की जनता से मुलाकात करेंगी। 10:30 बजे से 11:30 बजे तक विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगी।
दोपहर एक बजे से 2:30 बजे तक भुएमऊ गेस्ट हाउस से निकलकर क्षेत्र का औचक भ्रमण करने के बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
सोनिया गांधी के आगमन को लेकर प्रशासनिक और पुलिस की तैयारियां तेज हो गई हैं। सांसद लखनऊ एयरपोर्ट या फिर फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरेंगी, इसका उल्लेख उनके जारी कार्यक्रम में अभी नहीं किया गया है।