फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Soni, Nandini, and Sania took the lead in the race.

Raebareli News: दौड़ में आगे रही सोनी, नंदिनी और सानिया

Tue, 06 Oct 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 06 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Soni, Nandini, and Sania took the lead in the race.
लालगंज। बैसवारा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सोमवार को तीन दिवसीय क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रथम दिवस दौड़ की स्पर्धाएं कराई गईं, जिनमें सभी खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में लालगंज, सरेनी और खीरों विकास क्षेत्रों के विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बैसवारा इंटर कॉलेज की नंदिनी ने पहला, जनता इंटर कॉलेज पाहो की अनामिका ने दूसरा, इंटर कॉलेज पूरे पांडेय की सानिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में अर्पित को पहला, वंश को दूसरा, दीपांशु को तीसरा, बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में सोनी को पहला, प्रियांशी को दूसरा, पल्लवी को तीसरा, बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अरुण को प्रथम, कन्हई लाल को दूसरा, पारस को तीसरा, बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रानू को पहला, आकांक्षा को दूसरा, बेबी संजना को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक एवं प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जोनल स्तर की प्रतियोगिता तीन दिन चलेगी। पहले दिन बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस दौरान विजयी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर दीपक मिश्रा, बसंत तिवारी, सुरेश सिंह, सोमेश सिंह, भवानी श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed