{"_id":"3b7c96d581e77baf7237844060da4a8f","slug":"solar-light-will-fix-at-city-s-crossing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के प्रमुख चौराहे लगेगी सोलर लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के प्रमुख चौराहे लगेगी सोलर लाइट
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका की ओर से मोहल्लों और चौराहों पर रात के वक्त अंधेरा दूर करने
विज्ञापन
के लिए स्ट्रीट और हाईमास्ट लाइटें लगवाई जा रही हैं। वहीं अब सोलर
हाईमास्ट लाइटें लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसको लेकर चेयरमैन
ने आदेश जारी कर दिया है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को वरीयता दी गई है।
इसमें अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन और खालसा चौक को चुना गया है। इन चौराहों
पर सोलर हाईमास्ट लाइटें लगवाई जाएंगी। चेयरमैन इलियास ने बताया कि साढ़े
सात लाख रुपये की लागत से हाईमास्ट लाइटें लगवाई जा रही हैं। पहली
प्राथमिकता उन स्थानों को दी गई, जहां पर देर रात तक आवागमन रहता है। बिजली
आपूर्ति ठप होने पर लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ता है। सोलर हाईमास्ट
लाइट लगवाने के संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही अन्य
चौराहों को भी सोलर लाइट के लिए चुना जाएगा।