फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   social media

ढाबा कर्मचारी को दी तालिबानी सजा, बेल्ट से बंधक बनाकर पीटा

Sat, 15 May 2021 09:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
social media
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के प्रधान पति और उसके गुर्गों ने एक ढाबा कर्मचारी को रंजिश में पहले लात-घूसों से पीटा। फिर बंधक बनाकर बेल्ट से मारा।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारी हाथ जोड़कर छोड़ने के लिए गिड़गिड़ा रहा था, लेकिन हमलावर नहीं पसीजे और वह उसे पीटते रहे। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। मामले में चार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पुलिस ने प्रधान पति समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

भदोखर थाना क्षेत्र के मोहलिया के पास एक ढाबा है। प्रतापगढ़ जिले का राजेश इसी ढाबे पर काम करता है। मध्य प्रदेश निवासी पंकज मिश्र पहले इसी ढाबा पर काम करता था, लेकिन उसका राजेश से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी रंजिश के चलते पंकज उसे बुलाकर सेमरा गांव ले गया था। सेमरा गांव में प्रधान पति और उसके गुर्गों ने ढाबा कर्मचारी राजेश को बेरहमी के साथ पीटा। गांव के बाहर रखे छप्पर को जबरन हाथ पकड़वाकर उसे बेल्ट से मारा। इससे उसे गंभीर चोटें आई।
सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने पर सीओ सदर महिपाल पाठक, थानेदार पंकज तिवारी टीम के साथ गांव पहुंचे और मामले की पड़ताल की।
थानेदार का कहना है कि ढाबा कर्मचारी की तहरीर पर केस दर्ज कर सेमरा के प्रधान पति आनंद उर्फ चंदन सिंह, धर्मेंद्र सिंह उर्फ हीरो, सुमित उर्फ सोनू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। चौथे आरोपी पंकज मिश्र की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
प्रधान पति के खिलाफ दर्ज हैं पांच मामले
भदोखर थानेदार पंकज तिवारी कहते हैं कि प्रधान पति के खिलाफ पहले से ही मारपीट के पांच मामले दर्ज हैं। उधर, खास बात ये है कि ढाबा कर्मचारी की बेरहमी के साथ पिटाई करने के बाद प्रधान पति और उसके गुर्गों को छुड़ाने के लिए कुछ लोग थाने पर पहुंचकर पुलिस पर ही दबाव बनाने लगे। हालांकि किसी का दबाव काम नहीं आया और मामले में कार्रवाई की गई।

सोशल मीडिया पर ढाबा कर्मचारी की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। इसे संज्ञान में लेते हुुए तत्काल कार्रवाई की गई। तीन हमलावर पकड़े जा चुके हैं, जबकि एक फरार हमलावर की तलाश की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई होगी।
महिपाल पाठक, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed