फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Snatched 1.28 lakhs from former Pradhan, attempted to kidnap

रायबरेली: पूर्व प्रधान से 1.28 लाख छीने, अगवा करने का प्रयास

Sun, 12 Feb 2023 05:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 12 Feb 2023 05:24 AM IST
विज्ञापन
Snatched 1.28 lakhs from former Pradhan, attempted to kidnap
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में स्कार्पियो सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान को अगवा करने का प्रयास किया। बदमाशों ने पूर्व प्रधान से 1.28 लाख रुपये छीन लिए। पूर्व प्रधान ने गाड़ी से कूदकर किसी तरह जान बचाई। तहरीर पर पुलिस ने शातिर अपराधी और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केेस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना में शामिल कई बदमाशों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोरिहर गांव निवासी पूर्व प्रधान सुनील कुुमार सिंह उर्फ बच्चा सिंह का आरोप है कि छह फरवरी शाम करीब पांच बजे वह सतांव में मौजूद था। पूरे दुनिया मजरे मजरे कोरिहर गांव निवासी पप्पू भी साथ में था। इसी दौरान बिना नंबर की दो स्कार्पियो से कुछ लोग आए और बंदूक दिखाते हुए रंगदारी मांगी। विरोध करने पर एक लाख 28 हजार रुपये छीन लिए। उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। उसने गाड़ी से कूदकर किसी तरहत जान बचाई। थानेदार इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान की तहरीर पर सदर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी धनंजय उर्फ धुनाड़ी और गुरुबख्शगंज क्षेत्र के कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पैसा छीनने, रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया है। इसमेंं धनंजय एक शातिर अपराधी हैं। उसके खिलाफ कई मुकदमे सदर कोतवाली में दर्ज हैं। उसका आपराधिक ब्योरा जुटाया जा रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed