{"_id":"6461bb6aa9acc6f29e005422","slug":"snakes-are-continuously-coming-out-of-house-after-killing-a-snake-whole-family-in-fear-in-raebareli-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जितने मारे, उससे ज्यादा निकलते गए सांप, खौफ के साए में पूरा परिवार; जानें आखिर क्या है पूरा माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जितने मारे, उससे ज्यादा निकलते गए सांप, खौफ के साए में पूरा परिवार; जानें आखिर क्या है पूरा माजरा
Mon, 15 May 2023 10:26 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 15 May 2023 10:26 AM IST
सार
यूपी के रायबरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। काल्हीगांव गांव इस समय चर्चा का विषय बना है। यहां शुक्रवार को दिन मे सांप निकले। उनको मार दिया गया, तो फिर निकल आए। यह सिलसिला खबर लिखे जाने तक थमा नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
विस्तार
रायबरेली के सरेनी ब्लॉक इलाके का रामगांव मजरे काल्हीगांव गांव इस समय खूब चर्चा में है। वजह एक घर में शुक्रवार को दिन मे सांप निकले। उनको मार दिया गया, तो फिर निकल आए। यह सिलसिला अब तक थमा नहीं है। पूरा परिवार खौफ के साए में जी रहा है। पूरी रात और दिन चारपाई पर बैठकर बीतता है। वहीं सूचना के बाद भी गांव में अभी तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची है।
घर वालों के मुताबिक शुक्रवार को दिन में दो सांप निकले थे जिनको मार दिया गया। इसके बाद फिर सांप निकलते गए और उनको मारा जाता रहा। कादिर अली ने बताया कि शुक्रवार को दिन में दो सांप मारे तो रात में सांपों के निकलने का सिलसिला फिर शुरू हो गया।
उसका कहना है कि सांपों को मारने के बाद वे फिर निकल आते हैं। कादिर के मुताबिक अब तक 100 से ज्यादा सांप निकल चुके हैं, जिनको मार दिया गया। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह पानी के सांप हैं, जो किसी बांबी में बैठे थे और मौसम विपरीत यानी गर्मी होने पर बाहर निकल आए।
विज्ञापन
इसके विपरीत कादिर ग्रामीणों की इस बात को मानने को तैयार नहीं है। गांव और आसपास पुरवों के राजन मिश्रा, सुधीर, चांदबाबू आदि का कहना है कि पता नहीं यह सब कैसे हो रहा है। कौतूहल का विषय यह है कि आखिर इतने सांप निकल कहां से रहे हैं।