{"_id":"5d6431d68ebc3e01665e2a65","slug":"smriti-irani-will-come-to-amethi-tomorrow-will-give-development-gift-to-the-public-raibaraily-news-lko478209867","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल अमेठी आएंगी स्मृति ईरानी, जनता को देंगी विकास की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल अमेठी आएंगी स्मृति ईरानी, जनता को देंगी विकास की सौगात
विज्ञापन
रायबरेली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 28 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगी। वह 45.83 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगी। इसमें लोगों को पॉलीटेक्निक तोहफा मिलेगा। साथ ही कई सड़कों के कार्य भी कराए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अफसरों ने हेलीपैड स्थल का जायजा लिया। स्मृति ईरानी सभा को भी संबोधित करेंगी। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
अपने एक दिवसीय दौरे में स्मृति ईरानी छतोह ब्लॉक मुख्यालय के नए भवन के निर्माण कार्य, पॉलीटेक्निक विद्यालय के भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगी। सड़क सहित अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर क्षेत्र को सौगात देगी। कुल 45.83 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का तोहफा अमेठी की जनता को मिलेगा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दौरे को लेकर सोमवार को सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता, सलोन विधायक दल बहादुर कोरी, सलोन एसडीएम आशीष सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुखबीर सिंह छतोह ने पहुंचकर ब्लॉक मुख्यालय परिसर व छतोह ब्लॉक मोड़ के पास कार्यक्रम स्थल सहित हेलीपैड का स्थान चिह्नित कर जन सभास्थल का जायजा लिया।
सलोन क्षेत्र के करहिया बाजार में अरुषी इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल का उद्घाटन कर पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों को लेकर विचार-विमर्श भी करेंगी। इसके बाद कार द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि 45.83 करोड़ रुपये से विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण होगा। क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि क्षेत्रीय जनता को विकास की सौगात देने केंद्रीय मंत्री यहां पहुंच रही हैं। एसडीएम का कहना है कि केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।