फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Smart meters installed on old cables

Raebareli News: पुराने केबल पर लगा दिए स्मार्ट मीटर

Tue, 10 Jun 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 10 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Smart meters installed on old cables
रायबरेली। जिले में स्मार्ट मीटर लगाने के साथ नई केबल नहीं लगाई जा रही है। कार्यदायी एजेंसी पहले से घरों में लगी केबल पर ही मीटर लगा रही है। ऐसे में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने की कवायद पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में पांच लाख उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं के यहां इलेक्ट्राॅनिक मीटर लगे हैं। इन मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाया जाना है। छापे के दौरान अधिकांश जगह मीटर के पहले केबल कटी मिली है। इससे जहां हादसों का डर बना रहता है, वहीं बिजली चोरी भी आसानी से की जा सकती है। इस समस्या से निपटने के लिए स्मार्ट मीटर के साथ सभी जगह नई केबल लगाई जानी है। अब तक जिले भर में करीब 40 हजार मीटर लगाए जा चुके हैं, लेकिन अधिकांश जगह नई केबल नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन



एक माह में पकड़े गए पांच हजार मामले
अगर मीटर के पहले केबल कटी है, तो वह बिजली चोरी के श्रेणी में आता है। मई महीने में अभियंताओं ने पांच हजार ऐसे मामले पकड़े, जहां पर मीटर के पहले केबल को काटकर बिजली चोरी हो रही थी। इससे साफ है कि बड़े पैमाने पर केबल काटकर चोरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केबल की खाशियत
स्मार्ट मीटर के साथ जो केबल लगाई जानी है, उसकी गुणवत्ता अन्य केबलों से काफी बेहतर होती है। बाजार में इसकी कीमत 80 से 100 रुपये प्रति मीटर है। इस केबल में आसानी से कट नहीं लग सकता। अंदर लोहे की लेयर होती, उसके अंदर एल्युमिनियम के तार होते हैं। हवा के झोंके से यह टूटती नहीं है। इसके साथ अगल से सेफ्टी वायर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।


कार्यदायी एजेंसी से मांगा जाएगा जवाब
स्मार्ट मीटर के साथ सभी जगह नई केबल लगाई जानी है। यदि मीटर के साथ केबल नहीं लगाई जाती है, तो कार्यदायी एजेंसी से जवाब तलब किया जाएगा।
-फूलचंद्र भारती, अधिशासी अभियंता टेस्ट डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed