फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Six people injured during the puja during the gate worship

द्वार पूजा के दौरान जनातियों-बरातियों में मारपीट, छह लोग घायल

Sat, 30 Nov 2019 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Six people injured during the puja during the gate worship
रायबरेली। द्वार पूजा के दौरान घरातियों और बरातियों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। एक दूसरे को देख लेने की धमकी शुरू हो गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही ज्यादातर लोग भाग निकले। इसके बाद पुलिस के साये में वर ने वधू की मांग में सिंदूर भरकर सात फेरे लिए। विवाद में छह लोग घायल हुए।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के वीरभानपुर गांव निवासी श्रीपाल पासी ने अपनी पुत्री अन्नू की शादी ग्राम सभा कोडरी मजरे धरई निवासी गुल्ले के पुत्र बसंत लाल के साथ तय की थी। गुरुवार को शुभ मुहूर्त में बारात श्रीपाल के दरवाजे पहुँची। स्वागत सत्कार के दौरान वर पक्ष की तरफ से वधू पक्ष के कुछ युवकों में विवाद शुरू हो गया, लेकिन बड़े बुजुर्गों ने दोनों तरफ के युवकों को समझा बुझाकर मौके से हटा दिया। इसके बाद दूल्हे राजा घोड़ी पर बैठकर ढोल नगाड़े के साथ दुल्हनिया के दरवाजे पहुँचे।
विज्ञापन

वधू का भाई दूल्हे को घोड़ी से द्वारपूजा रस्म स्थल तक लेकर गया। सब कुछ विधि विधान पूर्वक चल रहा था, तभी किसी बात को लेकर फिर घराती और बराती आमने-सामने हो गए और लात-घूंसे चलने लगे। यहां तक कि एक-दूसरे पर कुर्सियां तक फेंकी गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। इसी बीच घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस के आने की भनक लगते ही बारात में आए अधिकांश लोग रात में ही भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में वर वधू ने सात फेरे लिए। कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया की घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज सुरेश सिंह, घनश्याम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। विवाद में घराती पक्ष से प्रदीप, विक्रम, नितिन और बराती पक्ष से दिनेश, तिरूर, वीरेंद्र घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed