फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Six criminals released on parole reached jail, one still running absconding

पैरोल पर छूटे छह अपराधी पहुंचे जेल, एक अब भी चल रहा फरार

Wed, 09 Dec 2020 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Six criminals released on parole reached jail, one still running absconding
रायबरेली। कोरोना महामारी में पैरोल पर जेल से रिहा किए गए छह कैदी जिला कारागार पहुुंच गए हैं। एक अब भी फरार है। छह कैदियों के जेल पहुंचने से अफसरों ने राहत की सांस ली। ‘अमर उजाला’ ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सख्ती बरती। नतीजतन छह अपराधी जेल पहुंच गए।
विज्ञापन

कोविड-19 में जिला कारागार से कुल 26 कैदी रिहा किए गए थे। इसमें 19 कैदी/बंदी जिला कारागार पहुंचे गए थे, जबकि सात कहां थे, इसका पता नहीं चल पा रहा था। जेल अफसरों ने घर पर अपराधियों की जानकारी ली थी, लेकिन उनका कोई अता पता नहीं चल पाया था। ऐसे में अफसरों में हड़कंप मचा था। जेल अफसरों ने प्रयागराज और रायबरेली जिले के एसपी को पत्र लिखकर फरार कैदियों पर कार्रवाई करते हुए उनका प्रवेश जेल में कराने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

इसी माह इस खबर को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। जेल अधीक्षक ज्ञान प्रकाश ने बताया कि प्रयागराज जिले के करनलगंज थाना क्षेत्र के गल्ला बाजार निवासी एवं दोष सिद्ध बंदी सुशील कुमार उर्फ पहाड़ी 30 मार्च 2020 को आठ सप्ताह के लिए पैरोल पर रिहा किया गया था। कैदी की पैरोल अवधि शासन के विभिन्न आदेश के क्रम में आठ-आठ सप्ताह के लिए तीन बार बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 नवंबर 2020 को शासन का आदेश मिला कि कैदी तीन दिवस के अंदर कारागार में दाखिल हो। इसका पत्र भी कैदी के घर भेजा गया, लेकिन सुशील जेल नहीं पहुंचा था। एसपी को पत्र लिखने के बाद सुशील अब जेल पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे भीखी मजरे बहाई निवासी कैदी सत्येंद्र, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के साकिनान पूरे अल्हादी मजरे मऊ निवासी दुखी, तारापुर चंदेही निवासी बाबूलाल, जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के बिन्नावां गांव निवासी महेश लोध, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के महुवारी मजरे आलमपुर गांव निवासी वीरेंद्र भी तय समय पर जिला कारागार नहीं पहुंचे थे। यह सभी भी जेल पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के ज्योतिामऊ निवासी मुन्नू अभी जेल नहीं पहुंचा है। एसपी ने डलमऊ पुलिस को फरार अपराधी को जेल पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed