{"_id":"696bddd7d9c63304270937fe","slug":"sir-the-accountant-and-the-law-officer-did-not-measure-raebareli-news-c-101-1-slp1006-149129-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: साहब लेखपाल व कानूनगो ने नहीं की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: साहब लेखपाल व कानूनगो ने नहीं की पैमाइश
Sun, 18 Jan 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। साहब, पैतृक भूमि की हदबरारी के लिए कोर्ट फीस जमा कर दी, तहसीलदार ने आदेश भी कर दिया, लेकिन तीन माह से लेखपाल व कानून-गो भूमि की पैमाइश नहीं कर रहे हैं। तहसील दिवस के दौरान यह शिकायत गंगेहरा गुलालगंज के सेवानिवृत्त फौजी फणींद्र दत्त तिवारी ने डीएम हर्षिता माथुर से की। डीएम ने जांच कर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
ऊंचाहार तहसील में शनिवार को डीएम हर्षिता माथुर व एसपी डा. यशवीर सिंह ने लोगों की समस्या को सुना। डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की लाइन लग गई। सलोन कोतवाली क्षेत्र के हटका गांव निवासी अजय कुमार ने डीएम से जान बचाने की गुहार लगाई, कहा कि उनकी भूमिधरी जमीन पर विपक्षी जबरन कब्जा कर रहें। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी है। नजनपुर गांव के होरीलाल ने घरौनी में उनके नाम की जगह बहन का नाम दर्ज होने की शिकायत की। जबकि मनिहर शर्की की पूनम ने राशन कार्ड कटने की शिकायत की और डीएम से राशन कार्ड बहाल कराने की गुहार लगाई।
समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 42, पुलिस के 11, विद्युत के पांच, समाज कल्याण के चार, पूर्ति विभाग के आठ शिकायती पत्र प्राप्त हुए। कुल 70 प्रकरण सामने आए, जिसमें दस का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों का निस्तारण एक सप्ताह में कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में वृद्ध व जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरित किए।