{"_id":"695041a7684081a8950d6293","slug":"sir-348-lakh-names-removed-from-voter-list-raebareli-news-c-101-1-slko1033-147731-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : मतदाता सूची से हटाए गए 3.48 लाख नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : मतदाता सूची से हटाए गए 3.48 लाख नाम
Sun, 28 Dec 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम पूरा हो गया है। 5738 वोटरों ने एसआईआर फॉर्म नहीं भरा। 76,119 वोटर खोजे नहीं मिले। 29,336 वोटर एक से अधिक स्थानों की सूची में दर्ज पाए गए। 1,70,508 मतदाता कहीं शिफ्ट हो गए हैं। 67,808 वोटरों की मौत हो गई है। जिले में 3,48,867 वोटरों के नाम मतदाता सूची से बाहर कर दिए गए हैं। अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 31 दिसंबर को होगा।
जिले में एसआईआर फार्म भरवाने का काम पूरा हो चुका है। गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन और मैपिंग का काम भी पूरा हो चुका है। एसआईआर के दौरान जिले में 3,48,867 वोटरों में कुछ न कुछ खामियां मिली हैं। गायब वोटरों को खोजने का काम चल रहा है। समय से जो वोटर नहीं मिलेंगे, उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए है। एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का काम पूरा हो गया है। अनंतिम सूची जारी करके दावे व आपत्तियां ली जाएंगी।