{"_id":"6aa703d29dc5d062a90577b3","slug":"silence-on-politics-yogi-conveyed-everything-without-saying-a-wordsilence-on-politics-yogi-conveyed-everything-without-saying-a-word-raebareli-news-c-101-1-slko1031-167367-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सियासत पर चुप्पी, बिना कुछ बोले सबकुछ कह गए योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सियासत पर चुप्पी, बिना कुछ बोले सबकुछ कह गए योगी
विज्ञापन
ऊंचाहार क्षेत्र के चड़रई में आयोजित शिवपुराण कथा के मंच पर हाथ उठाकर हर हर महादेव बोलते मुख्यमं
रायबरेली। मंच भले ही धार्मिक आयोजन का था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीब आधे घंटे का संबोधन कई संदेशों से भरपूर रहा। ऊंचाहार के चड़रई गांव में आयोजित शिव महापुराण कथा में उन्होंने सनातन धर्म, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि भारत की शक्ति उसकी आध्यात्मिक परंपराओं में निहित है। उन्होंने कहा कि पावन कथाओं की परंपरा ही समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखने का कार्य करती रही है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विदेशी आक्रमणों और कठिन परिस्थितियों के दौर में भी धार्मिक कथाओं और संतों ने समाज को संगठित रखने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जब तक भारत की धरती पर ऐसी कथाएं होती रहेंगी, सनातन की ध्वजा झुकने नहीं पाएगी। उनके संबोधन के दौरान जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा।
चड़रई चौराहे पर आयोजित शिव महापुराण कथा में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी आस्था का बड़ा उदाहरण रही। उमस और गर्मी के बावजूद महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ कथा स्थल पर जुटी रही। मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ गया और पूरे परिसर में धार्मिक नारों की गूंज सुनाई देती रही।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों में व्याप्त शिवभक्ति का उल्लेख करते हुए इसे भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि शिव लोकमंगल और कल्याण के देवता हैं तथा उनकी भक्ति लोगों को जोड़ने का कार्य करती है।
संबोधन के बाद मुख्यमंत्री प्रस्थान करने लगे तो कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय के अनुरोध पर कुछ देर मंच पर रुककर शिव पुराण कथा भी सुनी। इस दौरान कथा व्यास प्रदीप मिश्र के संबोधन पर श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।
कथा प्रवाचक की प्रशंसा की
सीएम योगी ने यह भी कहा कि प्रदीप मिश्र से अच्छी शिव की महिमा का बखान कोई नहीं कर सकता। कथा वाचक प्रदीप मिश्र ने बटोगे तो कटोगे की बात कही तो सीएम योगी हंसे और हाथ उठाकर भीड़ का अभिवादन किया। इस दौरान भीड़ से हर हर महादेव का जयकारा पंडाल में गूंज उठा।
19 दिन में दूसरी बार आए सीएम योगी
यह पहला मौका है, जब सीएम योगी महज 19 दिन बाद दूसरी बार रायबरेली में रहे। इससे पहले वह बीती 24 अगस्त को रायबरेली आकर जनसभा को संबोधित किया था। जनता को विकास की सौगातें दी थी। साथ ही राना बेनीमाधवबक्श सिंह सभागार का लोकार्पण किया था।