फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   shivpal angry for bjp

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होती रहेंगी, भाजपा वाले कुछ नहीं करेंगे : शिवपाल

Sat, 11 Feb 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 11 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
shivpal angry for bjp
रायबरेली-ऊंचाहार। पूर्व मंत्री व सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर सवाल उठाए। कहा कि इस तरह की समिट होती रहेंगी, लेकिन भाजपा वाले कुछ नहीं कराएंगे। बजट की सिर्फ घोषणा कर दी जाती है, लेकिन होता कुछ नहीं। जितना बजट प्रदेश सरकार राज्य में खर्च करती है, उतना बजट हम और अखिलेश मिलकर एक जिले में खर्च कर देते थे।
विज्ञापन

वह कैनाल रोड स्थित सपा नेता बालकुमार पटेल के आवास पर मीडिया से रूबरू थे। प्रयागराज से लखनऊ जाते समय पूर्व मंत्री कुछ देर के लिए यहां पर रुके। उन्होंने कहा कि गुरुवार को उन्हें जिला कारागार रायबरेली में बंद सपा नेता आरपी यादव से मिलना था, लेकिन आरपी को जिला कारागार सुल्तानपुर शिफ्ट कर दिया गया। मैं आरपी से मिलने सुल्तानपुर जाऊंगा। यह लोकतंत्र की हत्या है। फर्जी मामले में सपाइयों को जेल भेजा गया है। हम लोग जब भी सत्ता में रहे तो विपक्ष का सम्मान करते थे, लेकिन भाजपा सपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

उधर, ऊंचाहार में शिवपाल ने कहा कि भाजपा काम सिर्फ विपक्ष को बर्बाद करना है। भाजपा सरकार में अधिकारी गुंडई पर उतारू हैं। किसी का मकान तो किसी की दुकान गिरा रहे हैं, लेकिन उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अन्याय के खिलाफ धरना-प्रदर्शन व जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे। अधिकारी फोन पर बात नहीं कर रहे हैं। सरकार आने पर इन्हें जवाब देना पड़ेगा। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी संगठन को मजबूत कर भाजपा को हटाएंगे। दक्षिण भारत में भाजपा का सफाया हो गया है। अब बिहार में साफ करने के बाद यूपी में हम और अखिलेश खुद साफ कर देंगे। प्रयागराज से लखनऊ जाते समय शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रुके। इस दौरान विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed