{"_id":"56f185d84f1c1b137df14d24","slug":"shield-of-jagatpur-capture-bhickaura","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगतपुर भिचकौरा का शील्ड पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगतपुर भिचकौरा का शील्ड पर कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
नेहरू युवा केंद्र की ओर से साईं हॉस्टल में मंगलवार को जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। खिताबी मुकाबले में जगतपुर भिचकौरा ने इटौरा बुजुर्ग को हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक अनिल चतुर्वेदी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियाें को पुरस्कृत किया।
साथ ही उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेल का उद्देश्य प्रतिभाओं को आगे लाना है। साथ ही उनकी ऊर्जा को समाज और देश हित में प्रयोग करना है। प्रतियोगिता में जिले की 10 टीमों ने प्रतिभाग किया।
इसमें जगतपुर भिचकौरा, आम्बा, शोभवापुर, नरसवां, लालगंज, डलमऊ, रोहनियां, इटौरा बुजुर्ग, जगतपुर, भांव की टीम शामिल हुई। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल इटौरा बुजुर्ग और शोभवापुर के मध्य खेला गया। इसमें इटौरा बुजुर्ग ने 15-10, 16-14 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
दूसरे सेमीफाइनल में जगतपुर भिचकौरा ने नरसवां को 15-9, 16-14 से हराया। फाइनल मैच में जगतपुर भिचकौरा ने इटौरा बुजुर्ग को 25-12, 25-21 से हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका दिनेश पांडेय और अजय वर्मा ने निभाई। कमेंट्री शैलेंद्र सिंह व राम सिंह ने की। स्कोरर रिजवान रहे। इस मौके पर विजयशंकर, धीरेंद्र, हर्षवर्धन, राहुल, कुलदीप सिंह मौजूद रहे।