{"_id":"dac27e3d9c7f8095934da1f5e8df2614","slug":"shabby-brick-building-fell-injured-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर भवन की ईंट गिरी, छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर भवन की ईंट गिरी, छात्र घायल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मऊ में मंगलवार को जर्जर भवन की ईंट और प्लास्तर गिरने से एक छात्र घायल हो गया। उसके सिर में चोट आई है।
छात्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डीह में भर्ती कराया गया है। मऊ गांव निवासी सावन पुत्र बाकेलाल गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है।
दोपहर में लंच के समय वह निष्प्रयोज्य एक जर्जर भवन की निकली सरिया से लटक कर खेल रहा था। इसी दौरान छत की ईंटें और प्लास्तर सिर पर गिर गया।
लहूलुहान छात्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्रधानाध्यापक मो. शाहिद ने बताया कि भवन जर्जर था। उसके नीचे शिक्षण कार्य नहीं होता है।
घायल छात्र का इलाज कराया जा रहा है। जानकारी होने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश ओझा, बीआरसी रंजीत कुमार, एनपीआरसी ओपी शुक्ला भी मौके पर पहुंचे।