फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Several trains, including special ones, caused hours of waiting

Raebareli News: स्पेशल समेत कई ट्रेनों ने कराया घंटों इंतजार

Sun, 14 Jun 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 14 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Several trains, including special ones, caused hours of waiting
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों ने यात्रियों को काफी इंतजार कराया। शनिवार को ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल ढाई घंटे और वाराणसी-दिल्ली स्पेशल एक घंटे विलंब से पहुंची। नियमित ट्रेनों में टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस छह घंटे लेट चल रही है।
विज्ञापन


चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस ने तीन घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस ने पौने तीन घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल ने ढाई घंटे, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस व आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस ने दो घंटे, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस व पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस ने पौने दो घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन


सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस सवा घंटे, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल व कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर एक घंटे, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर व लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे और बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस व लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण देर से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed