फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven year old daughter told her father's cruelty in Rae Bareli

सात साल की बेटी ने किया खुलासा, बोली- पापा ने गर्भवती मां को फांसी पर लटकाया फिर...

Tue, 14 Jan 2020 11:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रायबरेली Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 14 Jan 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
Seven year old daughter told her father's cruelty in Rae Bareli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली में पुलिस बुलाने से नाराज पति ने 7 माह की गर्भवती पत्नी को फांसी पर लटकाकर मार दिया। फिर शव को जलाकर राख नहर में फेंक दी। सीओ सलोन विनीत सिंह की पड़ताल के दौरान मृतका की 7 वर्षीय बेटी ने पिता की क्रूरता बयां करते हुए घटनाक्रम का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


सीओ ने शव जलाने वाले स्थान पहुंचकर मृतक की हड्डियां बरामद कीं। पुलिस ने मृतका के बहन की तहरीर पर पति, ससुर और दो देवरों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पति व एक देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की उर्मिला (27) की शादी 10 साल पहले रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के पूरे उजागर मजरे निवासी रविंद्र कुमार से हुई थी। उनकी दो बेटियां सारिका (7) और राधिका (4) हैं। 10 जनवरी को विद्या देवी ने बहन उर्मिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवशेष का कराया जाएगा डीएनए टेस्ट

Seven year old daughter told her father's cruelty in Rae Bareli
घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ व अन्य - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सीओ ने सारिका से पूछताछ की तो उसने पिता की क्रूरता व मां की कत्ल का खुलासा कर दिया। सारिका ने बताया कि मारपीट से तंग आकर मां ने 4 जनवरी को फोन कर घर में पुलिस बुला ली थी।

इससे नाराज रविंद्र ने बाबा पूर्व प्रधान करमचंद और चाचा संजीव कुमार व बृजेश कुमार के साथ मिलकर मां को फांसी पर लटकाकर मार डाला, फिर शव को घर के पास ही जला दिया।

रायबरेली में सनसनीखेज वारदात
मौैके पर पहुंचे डीह थानेदार जेपी यादव और फोरेंसिक टीम ने कहा कि आरोपियों ने कुबूल किया है कि जलाया गया शव उर्मिला का है। फिर भी मौके पर हड्डियों के अवशेष का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed