फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Seven sensitive examination centers will be given special attention, copies will be delivered safely

सात संवेदनशील परीक्षा केंद्र पर रहेगी विशेष नजर, सुरक्षित पहुंचाएंगे कापियां

Mon, 17 Feb 2020 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Seven sensitive examination centers will be given special attention, copies will be delivered safely
सात संवेदनशील परीक्षा केंद्र पर रहेगी विशेष नजर
विज्ञापन

यूपी बोर्ड एग्जाम की पुख्ता तैयारियों को पूरा करने में जुटा महकमा
रायबरेली। यूपी बोर्ड एग्जाम के लिए बनाए गए 102 परीक्षा केंद्रों में सात केंद्रों को संवेदनशील केंद्र की श्रेणी में रखा गया है, जिन पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के सात ही प्रशासन की भी विशेष नजर रहेगी। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की कॉपियां भी सुरक्षित संकलन केंद्र तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
यानी कि इन केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाएं बंद गाड़ियों या जरूरत पड़ने पर पुलिस की निगरानी में भी लाई जा सकती हैं। जिले में यूपी बोर्ड एग्जाम 18 फरवरी से 6 मार्च तक चलेंगे। जिसके लिए बनाए गए 102 परीक्षा केंद्रों में 73 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इन परीक्षा केंद्रों में सात सेंटर को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

इनमें सिद्धार्थ इंटर कॉलेज रतंसीपुर, हंस कुमारी इंटर कॉलेज विनोबापुरी, बलिकरन सिंह इंटर कॉलेज दीनशाह गौरा, पंचशील इंटर कॉलेज इटौरा बुजुर्ग, शिवमौलि केपी सिंह इंटर कॉलेज लच्छीपुर, ज्योति पब्लिक इंटर कॉलेज गद्दीपुर और पं. लखन शुक्ल इंटर कॉलेज परैया नमकसार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे तो सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, फिर भी संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश उच्चाधिकारियों ने दिए हैं। यह भी कहा गया है कि परीक्षा खत्म होने के बाद इन केंद्रों की कापियां सुरक्षित तरीके से संकलन केंद्र तक पहुंचाई जाएंगी।
शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। जहां सभी 102 परीक्षा केंद्रों की कॉपियां जमा की जाएंगी। यहीं पर प्रश्नपत्रों के लिए स्ट्रांग रूम भी बनाया गया था, जिसकी सुरक्षा के लिए सशस्त्र गार्ड तैनात थे। इसी तरह यहां बने संकलन केंद्र में कॉपियां जमा होने के बाद उनकी सुरक्षा के लिए भी असलहेधारी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
डीआईओएस ने बताया कि संकलन केंद्र पर कॉपियां जमा करने के लिए दोनों स्टाफ की तैनाती कर दी है। जिले में जिन परीक्षा केंद्रों में उसी विद्यालय की बालिकाओं को स्वकेंद्र की सुविधा मिली है, उन केंद्रों में वाह्य अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात कर दिए गए हैं। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने वाह्य अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती का आदेश जारी कर दिया है।

उन्होंने बताया कि परीक्षाओं को शुचितापूर्ण, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है। वाह्य अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों के दायित्व केंद्र व्यवस्थापक के समान होंगे। वाह्य अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक अपनी गोपनीय आख्या प्रतिदिन उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed