फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Seven people were injured by horse bites

Raebareli News: सात लाेगों को घोड़े ने काट किया घायल

Tue, 12 May 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 12 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Seven people were injured by horse bites
रायबरली। शहर में सोमवार को एक घोड़ा लोगों के लिए आफत बन गया। शहर कोतवाली से लेकर सुपर मार्केट तक सात लोगों को घोड़े ने काटकर घायल कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। घायलों ने जिला अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाई।
विज्ञापन


सोमवार को जिला अस्पताल में चिकित्सक डॉ. सौरभ शर्मा की ओपीडी में गोराबाजार निवासी रंजना देवी (39), जहानाबाद निवासी श्याम प्रसाद (45), वीमार्ट के पास रहने वाले गोपाल (36), शहर कोतवाली निवासी सिपाही अर्चना मिश्रा (28), इंदिरा नगर निवासी अभिषेक (21), स्वराज नगर निवासी राम कुमार (53) और विकास (19) को लाया गया। सभी को घोड़ा ने काटकर घायल किया था।
विज्ञापन


चिकित्सीय सलाह लेने के बाद घायलों ने इंजेक्शन कक्ष में पहुंचकर एआरवी लगवाई। चिकित्सक डॉ. सौरभ शर्मा ने बताया कि सभी सातों लोगों को घोड़े ने काटकर घायल किया था। घायलों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही घोड़े को एक कुत्ते ने काटा था, जिसके बाद से घोड़ा आक्रामक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed