फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Seven injured in accident

बेकाबू वाहनों में टक्कर, सात लोग घायल

Sun, 22 May 2022 08:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Seven injured in accident
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर उमरी गांव के पास तेज रफ्तार वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों पर सवार सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जोरदार टक्कर होने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दियागया। हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से बाहर हटवाया गया।
विज्ञापन

एक कार पर सवार लोग रायबरेली से प्रतापगढ़ की तरफ जा रहे थे। सामने से दूसरी कार आ रही थी। उमरी गांव के पास दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई।
इस हादसे में एक कार पर सवार विनोद और उसकी पत्नी पूजा सिंह, बेटा शिवांग सिंह, बेटी वर्तिका सिंह, दिवाकर सिंह निवासी प्रतापगढ़ जबकि दूसरी कार पर हरिभजन, आदर्श कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी सलोन में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने विनोद, शिवांग और पूजा की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed