{"_id":"5fc551488ebc3e1a242d3a29","slug":"seven-culprits-absconding-on-parole-no-clue-looks-raibaraily-news-lko552579145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरोल पर छूटे सात अपराधी फरार, नहीं लग रहा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरोल पर छूटे सात अपराधी फरार, नहीं लग रहा सुराग
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना महामारी में पैरोल पर जेल से रिहा किए गए सात अपराधी फरार हो गए हैं। तय अवधि पूरी होने के बाद भी यह अपराधी जिला कारागार नहीं पहुंचे हैं। इससे अफसरों में हड़कंप मच गया है। इसमें एक कैदी प्रयागराज जिले का है, जबकि छह कैदी रायबरेली जिले के रहने वाले हैं। जेल अफसरों ने प्रयागराज और रायबरेली जिले के एसपी को पत्र लिखकर फरार कैदियों का प्रवेश जेल में कराने का अनुरोध किया है।
जेल अधीक्षक ज्ञान प्रकाश ने बताया कि कोविड-19 में जिला कारागार से कुल 26 कैदी रिहा किए गए थे। इसमें 19 अपराधी जिला कारागार पहुंचे गए हैं, जबकि सात अपराधी कहां हैं, इसका पता नहीं चल पा रहा है। इसमें से प्रयागराज का एक कैदी, जबकि छह कैदी रायबरेली जिले के हैं। इन कैदियों के घरों पर पत्र भी भेजा गया है, लेकिन कोई जवाब नहीं आया है और न ही उनका कोई अता पता है। फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज व रायबरेली एसपी को पत्र लिखा गया है।
प्रयागराज जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के गल्ला बाजार निवासी कैदी सुशील कुमार उर्फ पहाड़ी 30 मार्च 2020 को आठ सप्ताह के लिए पैरोल पर रिहा किया गया था। उसकी पैरोल अवधि शासन के विभिन्न आदेश के क्रम में आठ-आठ सप्ताह के लिए तीन बार बढ़ाई गई थी। 19 नवंबर 2020 को शासन का आदेश मिला कि कैदी तीन दिवस के अंदर कारागार में दाखिल हो। इसका पत्र भी कैदी सुशील के घर भेजा गया, लेकिन अब तक जेल नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
इसी तरह रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे भीखी मजरे बहाई निवासी कैदी सत्येंद्र, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के साकिनान पूरे अल्हादी मजरे मऊ निवासी दुखी, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के ज्योतिामऊ निवासी मुन्नू, तारापुर चंदेही निवासी बाबूलाल, जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के बिन्नावां गांव निवासी महेश लोध, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के महु्वारी मजरे आलमपुर गांव निवासी वीरेंद्र भी तय समय पर जिला कारागार नहीं पहुंचे हैं।
जेल अधीक्षक की तरफ से अभी फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद संबंधित क्षेत्र के थानेदारों की टीम गठित करके फरार कैदियों को गिरफ्तार कराया जाएगा।- श्लोक कुमार, एसपी