{"_id":"5835e20c4f1c1b262413c326","slug":"server-failure-experienced-deposit-withdrawals","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर फेल होने से नहीं हुई जमा-निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर फेल होने से नहीं हुई जमा-निकासी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
बैंक में भीड़ लगी
- फोटो : अमर उजाला
डलमऊ (रायबरेली)। कस्बे की बैंकों में करेंसी होने के बावजूद बुधवार को खाताधारकों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। इसकी वजह बीएसएनएल की बदहाल सेवाएं हैं। एसबीआई शाखा में घंटों इंतजार के बाद भी लोगों के हाथ सिर्फ मायूसी लगी।
सर्वर फेल होने के कारण जमा निकासी नहीं हो सकी। वहीं अन्य बैंकों का भी ऐसा ही हाल रहा। वहीं शहर की बैंकों और एटीएम पर बुधवार को भी रकम निकालने और जमा करने के लिए लोगों की लाइन लगी रही।
डलमऊ कस्बे के लल्लन त्रिपाठी, पुत्तन, हरिश्चंद्र आदि खाताधारक एसबीआई शाखा में जमा निकासी के लिए आए थे। कोई पुराने नोट जमा करने तो कोई नई करेंसी निकालने आया था। खाताधारकों ने बताया कि सुबह से लाइन में लगे हैं, लेकिन शाम तक कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
बैंक के अफसर सर्वर फेल होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। सभी ने बैंक की व्यवस्थाओं और बीएसएनएल की सुविधाओं के प्रति नाराजगी जताई। उधर, कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में भी पूरे दिन सर्वर आता और जाता रहा।
इससे खाताधारक परेशान रहे। एसबीआई के शाखा प्रबंधक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि सर्वर फेल होने के कारण जमा निकासी नहीं हो पा रही है। सर्वर चलने पर ही लेन-देन हो सकेगा। शहर के सभी बैंकों में लोग पैसा निकालने के लिए लाइन में खड़े नजर आए।
जो ग्राहक नोट बदलने आए थे उनके नोट बदलकर अमिट स्याही लगाई गई। शिवगढ़ क्षेत्र की बैंक ऑफ बड़ौदा में धन न मिलने के कारण ग्राहकों ने हंगामा किया। इस दौरान अफरातफरी रही। पुलिस ने किसी तरह से समझा-बुझा कर शांत किया।
वहीं ज्यादातर एटीएम में लोग लाइन में खड़े दिखाई दिए। उधर शहर में बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक समेत अन्य बैंकों में भीड़ रही। खासकर एटीएम में अधिक लाइन दिखी। पहले धन-निकासी के चक्कर में ग्राहकों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। गांवों के डाकघरों में अब तक नई करेंसी नहीं पहुंची है।