{"_id":"56f9708f4f1c1bfa02f00458","slug":"serious-young-man-from-a-police-beating-stirring-outrage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पिटाई से युवक गंभीर, भड़का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पिटाई से युवक गंभीर, भड़का आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को पुलिस पिटाई से युवक के घायल होने पर भड़के ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान बाइक न रोकने पर सिपाही ने युवक को पीट दिया। डंडा लगने से वह जमीन पर गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन उसको सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इससे भड़के ग्रामीणों ने रोड जाम करके पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कई थानों की फोर्स पहुंची तो हालात काबू में हो सके। कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया गया। सिपाही के खिलाफ तहरीर दी गई है।
सलोन कोतवाली के अंतर्गत आने वाली सूची चौकी के पास सोमवार शाम पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। दरसवां गांव का शिवपाल बाइक से कहीं जा रहा था। वह खेती-िकसानी करता है। सूची चौकी के पास एक सिपाही ने उसे रोका। पर शिवपाल नहीं रुका।
विज्ञापन
इस पर सिपाही ने चलती बाइक में ही उसे डंडे मारने शुरू कर दिए। एक डंडा उसके नाक के पास लगा, जिससे वह बाइक समेत जमीन पर गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं ग्रामीण आगबबूला हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने सूची चौकी के पास रायबरेली-सलोन मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि चेकिंग के नाम पर पुलिस ज्यादती करती है।
सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सूचना पर सलोन के अलावा डीह व नसीराबाद समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा।
सलोन कोतवाल बीके सिंह का कहना है कि घायल पक्ष से अनिल कुमार ने सिपाही नागेंद्र कुमार के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी। पुलिस अधीक्षक हरिनारायण सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। उचित कार्रवाई होगी।