फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Seal four buildings under construction

निर्माणाधीन चार बिल्डिंगें सील

Wed, 13 Apr 2016 12:28 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 13 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Seal four buildings under construction
रायबरेली में मंगलवार काे निर्माणाधीन भवन सील करता आरडीए कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
शहर में अवैध निर्माण को लेकर आरडीए ने सख्त रुख अपनाया है। नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखने और मानचित्र के विपरीत कार्य होने पर मंगलवार को निमार्णाधीन कांप्लेक्स समेत चार बिल्डिंगों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान भवन स्वामियों के साथ नोकझोंक भी हुई। काफी रौब दिखाने के बाद भी आरडीए अफसरों के आगे एक नहीं चली। रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ओर से शहर में अवैध निर्माण को चिह्नित कर नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद भी कई इमारतों में कार्य जारी है। इस पर मंगलवार को आरडीए उपाध्यक्ष ओपी राय के निर्देश पर अवर अभियंता एसके दीक्षित, रबीश अग्रवाल और एमके शर्मा की अगुवाई में आरडीए टीम ने अभियान चलाकर चार इमारतों को सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें जेल गार्डेन रोड पर गुपचुप तरीके से चल रहे निर्माण भी शामिल है। यहां पर राजिद रजा को पहले नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी निर्माण कार्य जारी मिला। इसी तरह कृष्णानगर के आशीष शुक्ला, जेल रोड आचार्य द्विवेदी नगर में शैल कुमारी, राना नगर भूरापट्टी में कंचनलता के निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील कर दिया गया।

इस कार्रवाई से निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मचा रहा। बिल्डरों ने टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन एक नहीं चली। एक्सईएन आरडीए एसके सिन्हा का कहना है कि शहर में चल रहे निर्माण कार्यों पर नजर रखी जा रही है।


बिना मानचित्र के कोई निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। आगे भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जल्द नोटिस भेजा जाएगा। यदि किसी ने अग्रिम धनराशि जमा भी की है, तो नक्शा स्वीकृति होने के बाद ही सील की कार्रवाई से उसे राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed