{"_id":"614f3f8c8ebc3efad87d885f","slug":"scientific-son-of-retired-officer-did-wonders-got-selected-in-civil-services-raibaraily-news-lko5972052144","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड अफसर के वैज्ञानिक बेटे ने किया कमाल, सिविल सर्विसेज में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड अफसर के वैज्ञानिक बेटे ने किया कमाल, सिविल सर्विसेज में हुआ चयन
विज्ञापन
रायबरेली। विकास भवन से रिटायर्ड वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र अवस्थी के बेटे रविराज अवस्थी का यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2020 में चयन हुआ है। रविराज को 195वीं रैंक मिली है।
रविराज के चयन होने से परिवार ही नहीं नाते-रिश्तेदारों के अलावा मोहल्ले के लोगों में भी खुशी है। पिता का कहना है कि बेटे ने गर्व से सीना चौड़ा कर दिया है। बेटा कहा करता था कि एक दिन पापा आईएएस की परीक्षा पास जरूर करूंगा। बेटे ने आज यह कमाल कर दिखाया है।
शहर के प्रकाश नगर निवासी रिटायर्ड अधिकारी वीरेंद्र अवस्थी के बेटे रविराज अवस्थी ने 2014 में रॉयन इंटर कॉलेज से इंटर की परीक्षा में जिला टॉप किया था। उसका आईआईटी में चयन हो गया था।
विज्ञापन
वर्तमान समय में रविराज बंगलौर स्थित इसरो में साइंटिस्ट है। 2018 से वह लगातार इसरो में काम कर रहा है। रिजल्ट आने के बाद घर के सभी लोग बेहद खुश हैं। पिता वीरेंद्र अवस्थी का कहना है कि रविराज का चयन आईपीएस पद के लिए हुआ है। रविराज शुरू से ही पढ़ने में मेधावी रहा है।