फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Schools will be closed if found any disturbance, Principal will be responsible

कोई गड़बड़ी मिली तो बंद करा देंगे विद्यालय, जिम्मेदार होंगे प्रधानाचार्य

Sat, 17 Oct 2020 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Schools will be closed if found any disturbance, Principal will be responsible
रायबरेली। जिले के विद्यालयों में भौतिक रूप से पठन-पाठन का कार्य शुरू कराने को लेकर पुख्ता तैयारियां की जा रही हैं। इसीलिए शुक्रवार को जिले में संचालित यूपी बोर्ड के सभी 332 विद्यालयों में एक साथ निरीक्षण किया गया। निर्धारित दिशा-निर्देशों के अंतर्गत क्या तैयारियां और क्या व्यवस्थाएं की गई हैं, इसे परखा गया। निरीक्षण करने वाले सभी 31 नोडल अधिकारियों से आख्या भी मांगी गई, ताकि कमियों वाले विद्यालयों में सुधार कराया जा सके।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 31 नोडल अधिकारी नामित कर रखे हैं। इन्हीं को शुक्रवार को जिले के सभी 332 माध्यमिक विद्यालयों में निरीक्षण कर व्यवस्था परखने की जिम्मेदारी दी गई। सुबह से ही सभी नोडल अपने क्षेत्र के विद्यालयों में पहुंच गए। सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं के बारे में पड़ताल की। डीआईओएस डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने भी शहर के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जहां कहीं भी कमियां नजर आईं, उन्हें दूर कराने का निर्देश दिया। स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अगर कहीं कोई कमी मिली और विचलन की स्थिति उत्पन्न हुई तो विद्यालय को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय खोलने से पहले तैयारियों को लेकर शासन-प्रशासन गंभीर है। इसीलिए जिले से लेकर शासन स्तर पर भी समीक्षा की जा रही है। अपर मुख्य सचिव ने गुरुवार और शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निदेशालय स्तर के एक अधिकारी को नोडल अधिकारी भी नामित किया है, जो जिले में आकर किसी भी दिन मुआयना कर सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने कहा है कि अगर किसी विद्यालय में कोई कमी रह गई है तो उसे शनिवार और रविवार को दूर करा लें। गड़बड़ी मिलने पर विद्यालय बंद करा दिया जाएगा। इसके लिए प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed