फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   School vehicles

दो स्कूली बसें सीज, 15 का चालान, 24 के फिटनेस की पेशकश

Wed, 27 Apr 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
School vehicles
रायबरेली। जिले में निजी स्कूलों की मनमानी के कारण 597 वाहनों के फिटनेस खत्म होने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सलोन क्षेत्र के स्कूलों में चेकिंग की गई। लंबे समय से बिना पंजीकरण के चल रही एक स्कूल की दो बसों का सीज कर दिया गया। प्रतिष्ठित स्कूलों के 15 अन्य वाहनों का चालान किया गया।
एआरटीओ ने स्कूल संचालकों को अधूरे कागजात वाले स्कूली वाहनों को परिसर से बाहर न निकालने के आदेश दिए हैं। उधर, विभाग के गंभीर होने के बाद 24 स्कूली वाहनों के फिटनेस के लिए ऑनलाइन अर्जी दी गई है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 24 अप्रैल को 350 अनफिट वाहनों से ढो रहे बच्चे शीर्षक से खबर प्रकाशित कर लापरवाही उजागर की थी। अगले दिन 25 अप्रैल को कार्यालय खुलते ही एआरटीओ (प्रशासन) आरके सरोज ने ऑनलाइन जांच कराई तो 597 स्कूलों के वाहन अनफिट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इन वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी वाहनों का संचालन बंद नहीं किया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार सुबह से ही चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।
एआरटीओ ने पहले दिन सलोन क्षेत्र के स्कूलों के वाहनों को चेक किया। सूची स्थित सरोजनी कांवेंट स्कूल की दोनों बसें बिना पंजीयन, फिटनेस और बीमे के संचालित मिलीं।
बसों को सीज करके उन्हें सूची चौकी में खड़ी करवा दिया गया। इसके अलावा एआरटीओ ने सिटीजन पब्लिक स्कूल में तीन, पीएम पब्लिक स्कूल में चार, एनएसपीएस स्कूल में दो, एसजेएस स्कूल में एक और मॉडर्न पब्लिक स्कूल की दो बसों का चालान फिटनेस न होने के कारण कर दिया। 15 स्कूली वाहनों का चालान किया गया है।
उधर, विभाग के गंभीर होने के बाद स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया। 24 स्कूली वाहनों का फिटनेस करवाने के लिए मंगलवार को स्कूल संचालकों ने पेशकश की।
10 वाहनों के फिटनेस के लिए औपचारिकताएं पूरी कराईं और 14 वाहनों के फिटनेस के लिए 27 अप्रैल की तारीख ली। गाजियाबाद की घटना के बाद परिवहन विभाग ने स्कूलों पर शिकंजा कस दिया है। जिले के स्कूल प्रबंधक बिना बीमा और फिटनेस के ही स्कूली वाहनों का संचालन करवा रहे हैं।

मंगलवार को सलोन क्षेत्र के सभी स्कूलों के वाहनों का निरीक्षण किया गया। दो बसों को सीज कर दिया गया है। 15 स्कूली वाहनों का चालान किया गया है। बिना फिटनेस स्कूली वाहनों के संचालन को रोका गया है। 24 लोगों ने स्कूली वाहनों के फिटनेस के लिए पेशकश किया है।
मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed