{"_id":"690e55ceec2148d7200df8db","slug":"school-van-overturned-after-going-out-of-control-two-children-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1031-144407-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: अनियंत्रित होकर स्कूल वैन पलटी, दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: अनियंत्रित होकर स्कूल वैन पलटी, दो बच्चे घायल
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वैन सवार दो बच्चे घायल हो गए। चालक बाल-बाल बच गया। हादसा बृहस्पतिवार दोपहर हुआ। शुक्रवार को इसका वीडियो वायरल हो गया। हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन से किसी के मौके पर न पहुंचने पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई है। घायल बच्चों का सीएचसी में इलाज कराया गया है। हालांकि, घटना की सूचना पुलिस को अभी नहीं दी गई है।
नगर पंचायत कार्यालय के समीप स्थित आरडीआरके पब्लिक स्कूल में छुट्टी के बाद वैन बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रही थी। वैन में दो बच्चे सवार थे। कुम्हरावां स्थित माता कूटी के पास चढ़ाई पर वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वैन में सवार बदावर निवासी कक्षा एक के छात्र अंशुल (8) व काव्या (7) घायल हो गए। अंशुल का सिर फट गया, जबकि काव्या को मामूली चोटें आईं। चालक ने बच्चों को सीएचसी पहुंचाया।
चिकित्सक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। अभिभावकों का कहना है कि घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की तरफ से कोई नहीं पहुंचा। भगवान का शुक्र है कि उनके बच्चे सुरक्षित हैं। उधर, स्कूल के प्रधानाचार्य रवि कुमार ने बताया कि सड़क पर बालू पड़ी थी। चढ़ाई के दौरान वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। घायल दोनों बच्चों का उपचार कराया गया है। वाहन की फिटनेस है।