{"_id":"62ab669b0cc7187251653976","slug":"school-reopen-raibaraily-news-lko635461623","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुले तो दिखी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुले तो दिखी रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। गर्मी की छुट्टियों के बाद बृहस्पतिवार को ब्लॉक क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालय खुल गए। करीब डेढ़ माह बाद स्कूल खुलने पर बच्चे खुश दिखे।
अधिकतर विद्यालयों में अपेक्षाकृत बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही। जो भी बच्चे स्कूल आए उनमें अधिकतर बच्चों ने यूनिफॉर्म नहीं पहनी थी।
कई विद्यालयों में बच्चों के पहुंचने पर वहां के अध्यापकों ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। कंपोजिट विद्यालय धन्नीपुर में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने सेल्फी प्वाइंट में सेल्फी लेकर खुशी व्यक्त की। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बताया कि स्कूलों में गतिविधियों के जरिए बच्चों को खेल-खेल में सिखाया गया। स्कूल का पहला दिन होने के कारण अपेक्षाकृत बच्चों की संख्या बेहद कम रही। छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से उन्हें यूनिफॉर्म में भेजने की अपील की गई।