फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Scam accused Clerk suspended

विधायक निधि घोटाले का आरोपी बाबू निलंबित

Fri, 13 May 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Fri, 13 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Scam accused Clerk suspended
सस्पेंड - फोटो : demo pic
फर्जी शासनादेश के सहारे विधायक निधि में करोड़ों के घोटाले में लोकायुक्त कार्यालय की जांच आने के बाद अब पटल सहायक को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि शासन स्तर पर एक साल पहले ही बाबू को निलंबित करने के आदेश दिए गए थे। जिले स्तर पर जांच पूरी होने के बाद गुरुवार को कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


वर्ष 2012-13 में फर्जी शासनादेश पर राज्य सहकारी निर्माण एवं विकास संघ लिमिटेड को ऊंचाहार से सपा विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय की विधायक निधि से करीब 88 लाख रुपयों का काम दिया था।
विज्ञापन


इसके अलावा सरेनी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह की निधि एक करोड़, बछरावां विधायक रामलाल अकेला की निधि से एक करोड़ 26 लाख रुपये और हरचंदपुर विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह की निधि से  एक करोड़ 34 लाख रुपये के काम दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत होने पर लोकायुक्त कार्यालय के मुख्य इंवेस्टीगेशन अफसर प्रसून कुमार कटियार व अशोक कुमार वर्मा की टीम ने जांच की थी।  जांच पूरी होने के बाद लोकायुक्त कार्यालय ने शासन को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संस्तुति कर दी थी।

विधायक निधि घोटाले में फंसे तत्कालीन तकनीकी अन्वेषक अरुण कुमार शुक्ला को शासन स्तर पर वर्ष 2014 में ही निलंबित कर दिया गया था और दोषी पटल सहायक अशोक शुक्ला के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का आदेश स्थानीय प्रशासन को दिया था।


मामले में फर्जी शासनादेश बनाने के मामले में जालसाजी का केस दर्ज कराया गया था। सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विधायक निधि घोटाले में पटल सहायक अशोक शुक्ला के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए कहा गया था। जांच कराने के बाद गुरुवार को पटल सहायक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed